दुनिया के सबसे इंटरेस्टिंग आदमी की नौकरी चली गई
वो फ्रेंच भी रशियन में बोलता है, उसका खून इत्र सा महकता है, उसके दुश्मन भी उसे इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर में रखते हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मीम समझते हैं न आप? ऐसे कोई फोटो जिसमें ऊपर नीचे कुछ लिखा हो बड़े-बड़े शब्दों में कि पढ़कर हंसी आ जाए. अक्सर वो फोटो और ऊपर लिखी गई चीज एक सी होती है, बस नीचे वाली लाइन बदल जाती है. जैसे ये फोटो देखिए.
ये मीम है. आपने देखा होगा पहला भी. इसमें लिखा रहता है, मैं हमेशा तो ऐसा नहीं करता, पर जब करता हूं तो वैसा करता हूं टाइप्स. मने बड़ा भौकाल सेट करता है कि मैं बड़ा परफेक्ट हूं. पर ये है कौन? ये दुनिया का सबसे इन्टरेस्टिंग आदमी है.
https://www.youtube.com/watch?v=U18VkI0uDxE
दरअसल Dos Equis जो बियर बनाती है. उस कंपनी ने 2006 के आस-पास अपना एक कैम्पेन शुरू किया था. उसमें चेहरा लिया. जोनाथन गोल्डस्मिथ का. उसे ऐसे बंदे के तौर पर दिखाया गया जो परफेक्ट है. उससे जुड़ी कहानियां सुनाई गईं जो हमने ऊपर लिखी हैं. अंत में ये दिखाया जाता कि वैसे तो वो दारु नहीं पीता जब पीता है तो ये वाली.
फिर इंटरनेट उसी टाइम पर हर हाथ पहुंच रहा था. जोनाथन का चेहरा मीम पपर आने लगा . लोग मजे लेने लगे. वैसे तो हम कोचिंग नहीं जाते, लेकिन जब जाते हैं तो बी.एल. यादव की हिमांशु मैथ्स एंड इंग्लिश ट्यूशन सेंटर ही जाते हैं. टाइप जोक बनने लगे.
अब उस बंदे की जॉब जा रही है. Dos Equis वालों ने एक वीडियो डाला है, जो दिखाता है कि दुनिया का सबसे इंटरेस्टिंग आदमी दुनिया छोड़ मार्स पर जा रहा है.
https://www.youtube.com/watch?v=VZu9sOYPKLU
पीछे की कहानी ये है कि ऐड में उनकी जगह कोई और आने वाला है. और ये उनका आखिरी ऐड था तो ये कंपनी का उनको विदाई देने का तरीका था. अब देखना ये है कि उनकी जगह कौन आता है, और क्या उसके भी मीम इंटरनेट पर ऐसे ही वायरल होते हैं.

.webp?width=60)

