ओम को तो जानते ही होंगे. एक शो आता है बिग बॉस. देखते हैं? बड़े खलिहर हैं आप. वोभी देखना नहीं छोड़ते. काहे बिजली बर्बाद करते हैं? तो हाल-फिलहाल पता लगा उस शो सेउसे धकिया के भगा दिया गया. ध्यान दीजिए, हमने धकिया ही लिखा है. हां ये वही आदमीहै, जिसने टीवी शो में एक महिला के साथ लाइव हाथापाई की थी और केजरीवाल को भी मारनेकी धमकी दी थी. कहा था, केजरीवाल को भी हम गांधी की तरह गोली मार देंगे. ये आदमीचोर भी है. साइकल चोर. अपने भाई की साइकल चुरा ली थी. फिलहाल वो बिग बॉस से बाहरनिकाल दिया गया है, साइकल चुरानी अब भी आती हो तो रामगोपाल यादव से जाकर मिल ले. तोओम ने अभी बिग बॉस के घर में रोहन और बानी के ऊपर पेशाब फेंका था. रोहन वो लड़का है,जो 'ये रिश्ता बहुत साल से टीवी पर दिखाया जाता है' वाले सीरियल में अक्षरा का बेटाबनता है. हमको कहां से पता है न पूछना. इस विशुद्ध चमनपने के बाद बाउंसर्स बुलायेगए और ओम को शांति दे दी गई, माने धकिया कर बाहर निकाल दिया गया. एक बार फिर हमनेधकिया ही लिखा है. जैसा कि होता है बिग बॉस में फुंके हुए कारतूस जाते हैं, और उनफुंके हुए कारतूसों को जब धकिया के वहां से भगा दिया जाता है तो मीडिया उनके खोखेबिन लेता है. ऐसे ही एक चैनल ने उसे बिन लिया. वहां ओम ने कहा "अगले दो हफ्तों मेंबिग बॉस ने उन्हें घर के अंदर नहीं बुलाया तो वो फिनाले नहीं होने देंगे." फिनालेफाइनल को कहते हैं, जब शो में कुछ भी नहीं बच जाता तो उसे खत्म कर दिया जाता है, हमखत्म कर रहे हैं, इस घोषणा को फिनाले कहकर पुकारा जाता है, ऐसा करने से लगता है कोईबड़ा शो खत्म हुआ है. ये आदमी कितना फर्जी है, एक इंटरव्यू में देखा. अरे बप्पापिन्नाने लगा. कहा इस शो को मैंने अपना प्राण समझा सब दे दिया.गैस्प...गैस्प...गैस्प. खुद को बर्बाद कर लिया. अपना इमेज बर्बाद कर लिया. (एक्सक्यूज मी भिया, आपकी इमेज न JPEG फ़ॉर्मेट में भी अच्छी नहीं आती होगी.) बदलेमें मुझे क्या मिला. एक बेइज्जती. (एक बेइज्जती क्या होता है? बेइज्जती या तो होतीहै या नहीं होती. एक या दो नहीं होती, बहुत या ज्यादा होती है. इनकी तो बहुत ही हुईहै) फिर इसने कहा, जितने एक्टर हैं, मैं सबसे अच्छा एक्टर हूं. इसमें कोई दो रायनहीं है. डेफीनेटली. फिर ये भी कहा मैंने वहां जो बुरा किया सब एक्टिंग था. फिर उसआदमी ने जो कहा वो सुनने के बाद मार्लन ब्रांडो दोबारा मर गए. उसने कहा जो गॉडफादरबनी थी. मुझे फाइनेंसर मिलने वाले हैं, मैं फिल्म बनाऊंगा और उससे खतरनाक गॉडफादरबनके दिखाऊंगा. यार इस आदमी ने ये कह दिया.https://www.youtube.com/watch?v=klDURoys2Gk अब कुछ सुनने को बचा ही नहीं. हम सिरधुनने जा रहे हैं. अब नहीं सहा जाता. वीडियो आप लोग खोज के देख लेना.--------------------------------------------------------------------------------इस बार तो केजरीवाल भी बिग बॉस देखेंगे, इस बंदे के लिएबिग बॉस के घर से गिरफ्तार होंगे स्वामी ओमजी महाराज!