The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Terrorist attack on jammu kashmir army camp in rajouri search operation

राजौरी में सुबह-सुबह बड़ा आतंकी हमला, आर्मी कैंप पर फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

22 जुलाई की तड़के 3.30 बजे Rajouri के आर्मी कैंप पर Terrorirst attack हुआ है. इसमें एक जवान के घायल होने की खबर है.

Advertisement
Jammu Kashmir, Terrorist attack, Attack on army camp
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला (फोटो: PTI)
pic
सुनील जी भट्ट
font-size
Small
Medium
Large
22 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 24 जुलाई 2024, 04:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 22 जुलाई की तड़के 3.30 बजे बड़ा आतंकी हमला (Terrorist attack in Rajouri) हुआ है.आतंकियों की तरफ से एक बार फिर सेना के कैंप को निशाना बनाया गया है. इलाके में यह कैंप हाल ही में बनाया गया है. इस हमले में सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है. सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला राजौरी के गुंडा ख्वास इलाके में हुआ. जहां आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाया. सुरक्षाबलों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया. हालांकि, आतंकवादी भागने में सफल रहे. हमले में कितने आतंकी शामिल थे, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. हमले में गंभीर रूप से घायल हुए जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, बीते एक महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान आतंकवादियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें 12 जवान शहीद हुए हैं और 9 आम नागरिकों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, चार जवान शहीद

डोडा में चार जवान शहीद

15 जुलाई की शाम डोडा जिले के धारी गोटे में आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. जिसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग की. जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे. फिर जवानों ने उनका पीछा किया. इलाके में घने जंगल होने के कारण आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देते रहे. हालांकि रात को 9 बजे फिर से फायरिंग शुरू हो गई. जिसमें सेना के एक अफसर समेत 4 जवान शहीद हो गए.

कठुआ में पांच जवान शहीद

इससे पहले 8 जुलाई को कठुआ जिले में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे. सुरक्षाबल एक पहाड़ी इलाके में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे. तभी आतंकियों ने पहाड़ी से घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड से हमला किया और फिर स्नाइपर ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सेना के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन आतंकी जंगल में भाग गए. हमले में 3 से 4 आतंकियों के शामिल होने की खबर आई थी. वहीं, 6 जुलाई को कुलगाम में हुए एनकाउंटर में 2 जवान शहीद हो गए थे. 

वीडियो: जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, चश्मदीद ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()