उड़ी हमले की सुगबुगी अभी बंद हुई नहीं थी कि लो, एक और आतंकी हमला. जम्मू-कश्मीर केबारामूला में इस बार. फिर सेना का कैंप निशाना बना. हमला संडे रात लगभग 10:30 बजेहुआ. 46 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर. BSF और पुलिस मौके पर पहुंची. गोलियां दोनोंओर से चली और आतंकी भाग लिए. लेकिन दुखद ये कि हमारा एक जवान नितिन शहीद हो गया. BSF के 3 जवान घायल हुए हैं. बताते हैं कि दोनों तरफ से डेढ़ घंटे गोलियां चलीं.खबर ये भी आई है कि आतंकी कैंप तक नहीं पहुंचे. पास के एक पार्क से घुसने की कोशिशकी. जवाब में फायरिंग हुई. पता लग रहा है कि आतंकी करमजले पहले ग्रेनेड फेंके.मुंहझौंसों ने कैंप पर दो तरफ से आतंकी हमला किया. हमले में करीब 4 से 6 आतंकीउचक्के शामिल हो सकते हैं. ये कैंप नॉर्थ कश्मीर में है. झेलम के तट पर. बारामूलामें आज़ाद गंज और जांबाजपोरा के बीच. BSF के कैंप पर भी हमला किया गया था. तो उसकाजवाब सेना और बीएसएफ के साझा ऑपरेशन में दिया गया. पाकिस्तान वाले उसके पहले 8बजकर 20 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीजफायर का तोड़ते हुए फायरिंग करचुके हैं. 10-12 राउंड. बदले में गोलियों की सलामी उन्हें भी दी गई. पीतल की कोईकमी इधर भी नहीं है. आशंका इस बात की है कि आज जो हमला कर डाले, ये पहले से छुपेबैठे थे, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नहीं आए होंगे. हमले के बाद बीएसएफ के डीजी नेराजनाथ सिंह को बताया कहां क्या हो रहा है. इंडिया के एनएसए अजीत डोभाल ने भी आतंकीहमले से जुड़ी जानकारियां ली हैं. वहीं गृह मंत्री ने एनएसए से भी बात की है. एनएसएडोबाल ने राजनाथ को क्या-कैसा है स्पष्ट किया. जब हमला हुआ उत्ती देर उमर अब्दुल्लाभी ट्वीट कर कन्फर्म किए कि उनके साथियों ने उन्हें गोलियां चलने की जानकारी दी है.बारामूला में हमले के बाद अब ऑपरेशन खत्म हो गया है, लेकिन एहतियातन सर्च ऑपरेशनजारी है. आर्मी ने भी इस बात की घोषणा कर दी है.