The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Telegraph newspaper clip showing Arvind Kejriwal raped a girl during his IIT days is fake

कौन है जो अरविंद केजरीवाल को रेप में फंसाने की कोशिश कर रहा है?

अखबार की कटिंग वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है, केजरीवाल ने IIT के दिनों में एक लड़की के साथ रेप किया था.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
30 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 30 नवंबर 2016, 07:03 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फेसबुक पर एक फोटो धक्के खा रही है, जिसके हिसाब से केजरीवाल रेपिस्ट हैं. इसे टेलीग्राफ अखबार की पुरानी कटिंग बताया जा रहा है. पहले तो ये जान लीजिए कि ये फर्जी है.

Image embed
अब झूठ क्या बताया जा रहा है वो पढ़िए, इस फोटो में दावा किया गया है कि खड़गपुर, जहां आईआईटी है, वहां के कैंपस से ये खबर आई कि एक लड़के ने एक लोकल लड़की का रेप किया, पुलिस आई और उसे पकड़ ले गई, तब वो हॉस्टल के कमरे में छुपा था. लड़के का नाम बताया गया अरविंद केजरीवाल, 19 साल का ये लड़का अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को पार्टी करने गया सब लौट आए वो नहीं लौटा, बाद में उसे पकड़ लिया गया.
Image embed

अब देखिए ये फर्जी खबर बनाने में होशियारी कैसी बरती गई, क्योंकि अखबार 1987 का है, और जून की जो तारीख दिखाई गई उस दिन सोमवार था. फर्जी फोटो में भी सोमवार दिख रहा है. 1987 में केजरीवाल की उम्र सच में 19 साल थी क्योंकि वो 1968 में जन्में हैं. खबर में नीचे एक जगह लिखा है हॉस्टल के वार्डेन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया. दो बातें हैं, या तो ये इतने मूर्ख हैं कि ऊपर टेलीग्राफ लिखते हैं और नीचे आते-आते अखबार का नाम भूल जाते हैं. या फिर इन्होंने ये इतनी प्रोफेशनली किया है अजिसे अखबार करते हैं. जिस सोर्स से फैक्ट उठाया उसे क्रेडिट दे रहे हैं, लेकिन कुल जमा ये फर्जी है. पूछो क्यों?

एक तो ये बनाई हुई फोटो है, अरविंद केजरीवाल ने कोई रेप नहीं किया, ऐसी कोई खबर पहले कभी नहीं आई, जो लोग उनकी डिग्री से लेकर VRS तक के पीछे पड़े रहते हैं आपको लगता है वो ऐसी किसी खबर को ऐसे ही जाने देते? ये खबर अब जाकर आई है जबकि केजरीवाल राजनीति में पुराने हो गए हैं. और ऐसे किसी केस में अगर वो फंसे होते तो पुलिस हिस्ट्री में ये कब का आ गया होता.

और जिस तरह से ये फर्जी फोटो तैयार की गई वैसे तस्वीर कोई भी बना सकता है. देखिए इस तस्वीर में केजरीवाल पीएम हो गए. नमूना देखिए.

Image embed

हो गया? एक और देखिए. उसी तारीख का, जिस दिन मोदी जी ने नोटबंदी को बंद कर दिया.

Image embed

एक ये जिसमें भारत ने मंगल पर पानी खोजकर आलू बो दिया 

Image embed
ये कैसे होता है? गूगल पर सर्च मारिए. एक वेबसाइट मिलेगी जहां आप किसी भी अखबार की क्लिप बना सकते हैं. कुछ भी लिखिए कुछ भी छापिए. यही तो आप कर रहे हैं.

लोग कहते हैं इस पोस्टमैन के 1300 बच्चे हैं, क्या सचमुच?

मोदी जी आपकी नई मंत्री खुल्ला झूठ बोल रही हैं!

केजरीवाल चले महेश शर्मा को ट्रोल करने, जगहंसाई करा के लौटे

आम आदमी पार्टी ने दलितों का बहुत बड़ा अपमान किया है

'प्रधानमंत्री चुना है, जादूगर नहीं' कहने वालों को एक देशभक्त का जवाब

 

Advertisement

Advertisement

()