The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tej Pratap Yadav attacks RJD worker in Bihar Gopalganj, video goes viral

लालू यादव के ससुराल के बाहर हाई ड्रामा, तेज प्रताप ने शख्स का गिरेबान दबोच कर धक्का दिया

घटना का वीडियो वायरल हो गया है.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2023, 09:16 PM IST)
Tej Pratap Yadav attacks RJD worker Sumant Yadav in Bihar Gopalganj
तेज प्रताप यादव ने आरजेडी कार्यकर्ता के साथ गुस्से में क्या किया? (साभार - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में तेज प्रताप एक आदमी को गले से पकड़कर धक्का देते नज़र आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप अपनी मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव के साथ सेलार कला पहुंचे थे. सेलार कला में ही लालू प्रसाद यादव का ससुराल है. ये पूरा हंगामा तेज प्रताप यादव के ननिहाल के बाहर हुआ. उनको गुस्सा क्यों आया, ये अब तक साफ नहीं हुआ है. जिस युवक को उन्होंने धक्का दिया उसका नाम सुमंत यादव बताया गया है.

आजतक से जुड़े रोहित की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो 22 अगस्त का है. बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के साथ 2 दिन के दौरे पर गोपालगंज गए हुए थे. लालू प्रसाद यादव सालों बाद अपनी सुसराल सेलार कला पहुंचे. यहां पहुंचने पर सैकड़ों लोग लालू, राबड़ी और तेज प्रताप यादव का स्वागत करने पहुंचे. बताया गया कि धक्के वाली घटना उस वक्त हुई जब लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी के साथ ससुराल वाले घर में प्रवेश कर रहे थे.

इसी दौरान तेज प्रताप यादव को अचानक गुस्सा आया. वो पीछे पलटे और उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति को कॉलर से पकड़ा और उसे धक्का दे दिया.

जानकारी के मुताबिक सुमंत यादव तेज प्रताप की ही पार्टी आरजेडी के कार्यकर्ता हैं. लालू यादव के बेटे ने उन्हें धक्का क्यों दिया, फिलहाल ये साफ़ नहीं हो पाया है. ऐसा कहा जा रहा है कि सुमंत यादव ने जैसे ही तेज प्रताप को प्रणाम किया, तेज प्रताप भड़क गए. जिसके बाद क्या हुआ, आप सबने देखा.

इधर तेज प्रताप का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कुछ लोगों से गुस्से में कुछ कह रहे हैं. संभवत:, ये वीडियो धक्के वाली घटना के बाद का है. पीछे 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे सुनाई दे रहे हैं.

वीडियो: लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की शादी के सवाल पर क्या तंज कसा?

Advertisement

Advertisement

()