कड़वे वचन फेम तरुण सागर ने केजरीवाल पर करुणा दिखाए बिना कडू-कडू सुना दिया. कहा,'केजरीवाल ओछी राजनीति से बाज आएं. डायन भी एक घर छोड़ देती है. सेना के जवान हमारेअसली हीरो हैं. उनकी आलोचना करने वाले नशे में हैं, होश में नहीं.' अच्छा एक बात.पहले तो मुनि जी अपने फैक्ट्स दुरुस्त करें. डायन एक नहीं सात घर छोड़ती है. कहावतऐसी है. दूजे ये कि ये वो मुल्क है जहां औरतों पर खिसियाहट निकालनी हो तो लोग डायनबताकर जला देते हैं. ऐसे में वो धरम लीडर होक डायन-वायन पर ठप्पा लगा रहे हैं. इससेजनता में का संदेश जाएगा. दूसरा पॉइंट जबरन घसीटने की कोशिश है. आप तो पहले फैक्टऔर उनकी बात पर ध्यान दें. याद रहे तरुण सागर वही हैं, जिनने कहा था. 1. धर्म पतिहै और राजनीति पत्नी. 2. राजनीति पर धर्म का संरक्षण जरूरी है. क्योंकि पति का फर्जहै वो पत्नी की रक्षा करे. 3. पत्नी का धर्म क्या है? कि वह पति का अनुशासन स्वीकारकरे. 4. अगर राजनीति पर धर्म का अंकुश नहीं होगा तो वह मदमस्त हाथी हो जाएगी. फिरइसके बाद बवाल कट गया था. ऐसा नहीं है कि सिर्फ तरुण सागर इन पर फटे हैं. विराटराज्यसभा सांसद सुब्बू स्वामी कहिन 'केजरीवाल का चरित्र राष्ट्र विरोधी है, केंद्रको उनकी सरकार को बर्खास्त करने के बारे में सोचना चाहिए.' है ल्यो. इनका अलग खटरागचल रहा है. विनय कटियार ने भी कुछ कहा है. वो बोले कि अरविंद केजरीवाल और संजयनिरुपम को जेल पठा दो. केजरीवाल हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं. वो पाकिस्तान केएजेंट हैं. कटियार तो इहो कहे कि 'जरूरत पड़े तो पाकिस्तान में बार-बार घुसकरआतंकियों को मारना चाहिए. जितनी भी मिसाइलें हैं, वो पाकिस्तान पर दाग देनी चाहिए.'चिचा कटियार सुनो, ये गोविंदा की पार्टनर वाली मिसाइल नहीं है जो गो बेबी गो कहे चलजाती है.