बंगाल में BJP को झटका, शुभेंदु अधिकारी की करीबी विधायक TMC में शामिल
हल्दिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक तापसी मंडल ने अपने राजनीतिक करियर में दूसरी बार पार्टी बदली है. 2016 में वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के टिकट पर विधायक बनी थीं. 2020 में बीजेपी में शामिल हो गईं. अब 10 मार्च 2025 को उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली.

पश्चिम बंगाल के हल्दिया से बीजेपी की विधायक तापसी मंडल, तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गईं हैं. तापसी मंडल नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की करीबी मानी जाती रही हैं. उनका TMC में जाना पूर्व मेदिनीपुर जिले में बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यह क्षेत्र शुभेंदु अधिकारी का गढ़ कहा जाता है, जहां हल्दिया बंदरगाह भी स्थित है. तापसी मंडल ने ऐसे समय में पार्टी बदली है जब प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं.
BJP विधायक TMC में शामिलजैसे-जैसे पूर्वी राज्य में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी तेज हो रहा है. हल्दिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक तापसी मंडल ने अपने राजनीतिक करियर में दूसरी बार पार्टी बदली है. 2016 में वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के टिकट पर विधायक बनी थीं. 2020 में बीजेपी में शामिल हो गईं. अब 10 मार्च 2025 को उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली.
भगवा पार्टी छोड़ते हुए मंडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में ‘विभाजनकारी राजनीति’ कर रही है. मंडल ने कहा,
"बीजेपी राज्य में विभाजनकारी राजनीति कर रही है, जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकी. मैंने बार-बार इस गंदी राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी बदल नहीं सका. बंगाल के लोग इस तरह की राजनीति को सकारात्मक रूप में नहीं देख रहे हैं. वहीं, ममता बनर्जी इस राज्य में महिलाओं के विकास के बारे में सोच रही हैं. यही कारण है कि मुझे बीजेपी छोड़नी पड़ी और मैं तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई."
तापसी ने आगे कहा,
"मैंने दिल्ली में हमारे नेतृत्व को भी विभाजनकारी राजनीति के बारे में जानकारी दी थी. लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. मैंने बदलाव लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रही. मैं अपने क्षेत्र हल्दिया के लोगों के लिए कुछ भी नहीं कर पाई. मुझे बार-बार रोका गया. इसलिए मैं ममता बनर्जी के साथ आ गई."
इसके अलावा मंडल ने जस्टिस अभिजीत गांगुली को सांसद बनाए जाने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा यह समझ से परे है कि बीजेपी और शुभेंदु अधिकारी ने जस्टिस अभिजीत गांगुली को टिकट क्यों दिया! उन्हें बाहर से लाकर पूर्व मेदिनीपुर में बैठा दिया गया. तापसी ने आरोप लगाया कि पूर्व मेदिनीपुर में जानबूझकर खराब स्थिति बनाई जा रही है.
वीडियो: Mamata के मंत्री Firhad Hakim के बयान पर BJP ने याद दिलाया शरिया कानून

.webp?width=60)

