The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tantrik kills couple in Udaipur using Fevikwik, said he will be punished for deeds

अपने सामने सेक्स करवाया, फेवीक्विक उड़ेल 'हत्या' कर दी, अब तांत्रिक ने पुलिस को क्या बताया?

त्रांतिक ने फेवीक्विक के 50 पैकेट खरीदे थे.

Advertisement
Tantrik kills couple in Rajasthan's Udaipur, called them for doing magic spells.
मृतक राहुल मीणा-सोनू और आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार. (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 04:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में पुलिस ने युवक-युवती की हत्या के आरोप में एक तांत्रिक (Tantric) को गिरफ्तार किया है. तांत्रिक भालेश कुमार ने दावा किया कि वशीकरण का मंत्र लेने के लिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था. इस वजह से उसने हत्या कर डाली. त्रांतिक ने कहा है कि उसके कर्मों की सजा उसे मिलेगी.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मामला उदयपुर के गोगुंदा का है. गोगुंदा स्थित मजावद गांव के जंगली इलाके में एक पुरुष और एक महिला के शव मिले थे. दोनों को बुरी तरह से जख्मी कर मारा गया था. यहां तक कि उनके प्राइवेट पार्ट भी जख्मी थे. पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो जांच में दोनों की पहचान हुई. मृतक राहुल मीणा एक टीचर था और मरने वाली महिला का नाम सोनू कुंवर था.

पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि राहुल और सोनू दोनों शादीशुदा थे. दोनों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. पुलिस को ये भी पता चला कि मामले के तार तंत्र-मंत्र से जुड़े हैं. इसके बाद पुलिस ने दो सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ की और कई सीसीटीवी फुटेज देखे. इसके आधार पर पुलिस ने 52 साल के आरोपी भालेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. भालेश ने पुलिस को बताया,

Image embed

आत तक की रिपोर्ट के मुताबिक, भालेश ने बताया कि राहुल शादीशुदा था. राहुल की पत्नी झगड़े से छुटकारा पाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची थी. इस मौके का फायदा उठाकर तांत्रिक ने राहुल की पत्नी को राहुल और सोनू के अवैध संबंधों के बारे में बता दिया. तांत्रिक ने सोनू से नजदीकियां भी बढ़ानी शुरू कर दीं. लेकिन राहुल को इसके बारे में पता चल गया था. इसके बाद राहुल और सोनू तांत्रिक भालेश के पास पहुंचे और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगे. भालेश को अपने भक्तों के बीच अपना नाम खराब होने का डर था. इसी डर की वजह से उसने दोनों की हत्या कर दी.

फेवीक्विक डालकर की हत्या

तांत्रिक भावेश ने हत्या के लिए फेवीक्विक के 50 पैकेट खरीदे और इन्हें एक बोतल में भरकर रख लिया. उसने राहुल और सोनू को 15 नवंबर की शाम एक टोटका करने के बहाने बुला लिया. तांत्रिक दोनों को गोगुंदा इलाके के जंगल में ले गया. यहां तांत्रिक ने दोनों को अपने मुताबिक सब कुछ करने को कहा. दोनों को शारीरिक संबंध बनाने को बोला और कपड़े उतारने को भी कहा. इसी बीच तांत्रिक ने उन पर फेवीक्विक डाल दिया. राहुल और सोनू बुरी तरह चिपक गए. जिसके बाद तांत्रिक ने दोनों पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया. तांत्रिक ने दोनों के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया और लहूलुहान अवस्था में छोड़ दिया. जिसके बाद दोनों की मौत हो गई.

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद तांत्रिक भालेश ने कहा कि वो लोगों की पीड़ा दूर करता था. लेकिन भगवान ने उसके साथ ही ऐसा क्यों करवा दिया? वो नहीं जानता. तांत्रिक ने कहा कि उसने जो भी किया है, बहुत गलत किया है और उसके कर्मों की सजा उसे मिलेगी.

वीडियो- 'ऊंची जाति' वालों ने गौमूत्र डालकर टंकी साफ कराई, दलित महिला ने पिया था पानी

Advertisement

Advertisement

()