The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Taliban mocks Pakistan with photo of 1971 surrender to India after minister Rana Sanaullah threat

पाक मंत्री ने दी धमकी, तालिबान ने भारत के सामने सरेंडर वाली फोटो दिखाकर कहा, 'यही अंजाम होगा'

पाकिस्तान से बोला तालिबान- अटैक किया तो वही हाल करेंगे, जो भारत ने किया था

Advertisement
pic
3 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2023, 05:37 PM IST)
Taliban mocks Pakistan with photo of 1971 surrender to India
तालिबान ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया | दोनों फाइल: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान (Pakistan) के होम मिनिस्टर हैं राणा सनाउल्लाह (Rana Sanaullah). बीते गुरुवार की बात है मंत्री जी मीडिया के सामने बैठे थे. बोलते-बोलते कुछ ज्यादा ही बोल गए. धमकी दे डाली अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान (Afghanistan) को. यानी वहां शासन कर रहे अफगान तालिबान (Afghan Taliban) को.

मंत्री राणा सनाउल्लाह बोले,

'अगर उसने (अफगान तालिबान ने) तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को हमारे मुल्क में हमलों से नहीं रोका तो हम अफगानिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेंगे.'

अब भला ये बात उस तालिबान को कैसे हजम हो जाए, जो दो दशक तक अमेरिका जैसी विश्व शक्ति की धमकियों और हमलों से नहीं डरा. तालिबान ने जवाब दिया और कसके जवाब दिया. वो भी उदाहरण के साथ.

पाकिस्तान को जवाब दिया अफगान तालिबान के डेप्युटी प्राइम मिनिस्टर अहमद यासिर ने. उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में जवाब देते हुए एक फोटो शेयर किया. 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध का वो ऐतिहासिक फोटो जिसमें सरेंडर डॉक्यूमेंट पर पाकिस्तान की तरफ से तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी दस्तखत करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में उनके ठीक बगल में भारतीय सेना के तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा बैठे हुए हैं. इसी सरेंडर के बाद बांग्लादेश एक अलग मुल्क बना था और पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे.

अहमद यासिर ने लिखा क्या?

अहमद यासिर ने फोटो के साथ ट्वीट में लिखा,

'पाकिस्तान के गृह मंत्री मंत्री राणा सनाउल्लाह, बहुत बढ़िया! सीरिया में कुर्दों को निशाना बनाया गया. लेकिन, अफगानिस्तान सीरिया और पाकिस्तान तुर्की नहीं है. ये अफगानिस्तान है, गर्व करने वाले साम्राज्यों का कब्रिस्तान. हम पर सैन्य हमले का ख्वाब मत देखिए, वरना भारत के साथ हुए आपके सैन्य समझौते की शर्मनाक पुनरावृत्ति होगी.'

पाकिस्तान और तालिबान के रिश्ते हुए खराब

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच रिश्ते इस समय सबसे खराब दौर में हैं. करीब दो महीने से दोनों देशों की सीमा (डूरंड लाइन) पर फायरिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इनमें पाकिस्तान के 12 सैनिक और 7 नागरिक मारे जा चुके हैं. वहीं, TTP भी पाकिस्तान में लगातार हमले कर रहा है. हाल ही में उसने इस्लामाबाद में तक फिदायीन हमला किया था. इन सब की वजह से पाकिस्तान की सेना और वहां की सरकार बौखलाई हुई है.

वीडियो: ऋषभ पंत के कार एक्सिडेंट पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का रिएक्शन देखा?

Advertisement

Advertisement

()