The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Taipei-based shipping company giving bonuses equal to 50 months salary

बोनस में कर्मचारियों को चार साल की सैलरी दे रही कंपनी, एक साथ 53 लाख रुपये!

कंपनी की कमाई में बंपर उछाल आया है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 11:50 PM IST)
Taiwan's Evergreen Marine Corp. giving stellar bonuses
कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को मिल रहा बंपर बोनस (सांकेतिक तस्वीर: गेटी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अगर आपको अपनी 4 साल की सैलरी बोनस में मिल जाए, तो आप क्या-क्या करेंगे? अब आप सोच रहे होंगे कि ये मुमकिन ही नहीं है! लेकिन, एक कंपनी ने ऐसा कर रही है. कंपनी अपने कर्मचारियों को 50 महीने की सैलरी बोनस में दे रही है. ये कंपनी ताइवान की है. नाम है, एवरग्रीन मरीन कॉर्पोरेशन. ये कंटेनर ट्रांसपोर्ट और शिपिंग कंपनी है.

बोनस में 50 महीने की सैलरी!

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को बंपर बोनस दे रही है. ये बोनस कर्मचारी के ग्रेड और काम के हिसाब से दिया जाएगा. साथ ही ये मेगा बोनस केवल उन कर्मचारियों के लिए है, जो ताइवान में रहकर कंपनी को सेवा दे रहे हैं. 

50 महीने की सैलरी बोनस में दिए जाने को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन कंपनी की ओर से ये बताया गया है कि साल के आखिर में दिया जाने वाला बोनस, कंपनी के साल भर के काम पर निर्भर करता है. कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के काम के हिसाब से बोनस तय होता है. कंपनी ने बोनस पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें- गुजरात की 100 साल पुरानी कंपनी की आधी हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस, क्या प्लान बना रहे हैं अंबानी?

कमाई में बंपर उछाल

इसकी वजह ये है कि पूरी शिपिंग इंडस्ट्री में पिछले 2 साल में काफी उछाल आया है. कोरोना काल के दौरान माल भाड़े में उछाल हुआ और कंज्यूमर गुड्स की डिमांड भी बढ़ी. इससे कंपनी के रेवेन्यू में साल 2020 के मुकाबले 2022 में तीन गुना से भी ज्यादा इजाफा हुआ.

ताइपे के एक अखबार में 30 दिसंबर को छपी एक रिपोर्ट में बताया गया था कंपनी के कुछ कर्मचारियों के खाते में 65 हजार डॉलर (लगभग 53,38,203 रुपये) आए थे. रिपोर्ट में ये जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई थी. हालांकि, इस कंपनी से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी को इतना बोनस नहीं मिला है. वहीं कंपनी के लिए शंघाई में काम करने वालों की शिकायत है कि कंपनी ने उनके साथ भेदभाव किया है. उनके मुताबिक, उन लोगों को सैलरी का सिर्फ 5-8 गुना ही बोनस दिया जा रहा है. 

वीडियो: 40 करोड़ की इस कंपनी को फेसबुक ने बंद किया था, जानिए अब शार्क टैंक में कितनी फंडिंग मिली है?

Advertisement

Advertisement

()