The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • swara bhaskar marriage with fahad ahmad twitter trolls

स्वरा भास्कर ने अपनी शादी के बारे में बताया, लोगों ने घटिया ट्वीट कर दिए

स्वरा भास्कर की शादी पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2023, 11:19 PM IST)
swara bhasker weds fahad ahmad twitter troll
लोग पुराने ट्वीट निकालकर ट्रोल करने लगे | फोटो: ट्विटर
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है. उन्होंने समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की है. स्वरा की शादी 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने गुरुवार, 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर किया. 2 मिनट 5 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट करके उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी सुनाई. उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है.

पत्रकार विनोद कापड़ी ने स्वरा भास्कर और फहाद अहमद को बधाई दी है.

उन्होंने लिखा है,

'कमाल की खबर है और क्या खूबसूरत शादी का वीडियो है, बहुत-बहुत बधाई. आप दोनों को ढेर सारा प्यार. स्वरा और फहाद आप दोनों खुश रहें.'

द हॉक आईज नाम के ट्वीटर यूजर ने लिखा है,

'स्वरा को बधाई और शुभकामनाएं (यदि आपने स्वरा नाम बरकरार रखा है!). आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं. कम से कम आपके लिए सीएए विरोधी प्रदर्शन का कुछ सार्थक परिणाम तो निकला!'

आईएएस स्मोकिंग स्किल्स नाम के ट्वीटर यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

'अब समझ आया हिंदू धर्म पर शर्म क्यों आती थी आपको.'

स्वरा को पुराना ट्वीट निकालकर किया जा रहा ट्रोल

बीते 2 फरवरी को स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने फहाद अहमद को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था,

'जन्मदिन मुबारक फहाद मियाँ! भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे. आप खुश रहो, आबाद रहो.. उम्र हो रही है आपकी, अब शादी कर लो.'

अब जब स्वरा ने फहाद से शादी कर ली है, तो कुछ लोग इसी पुराने ट्वीट को आधार बनाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

डरा हुआ सनातनी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा,

'भैया से सईयां तक के कठिन सफर तय करने के लिए फहाद मियां को अधिसंख्य बधाईयां.'

कुमार लिखते हैं,

'भाई के साथ जिंदगी आगे बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत बधाई.'

इन सब ट्वीट्स को देखकर सुहैल सिद्दीकी नाम के ट्विटर यूजर ने भी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने लिखा,

'कुछ तो लोग कहेंगे.. लोगों का काम है कहना...पर सुनो सबकी और करो अपने मन की... आप दोनों को बधाई, अपनी नई यात्रा का आनंद लीजिए.'

फहाद अहमद स्वरा भास्कर से कैसे मिले?

फहाद अहमद यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से स्नातक और एमफिल किया है. इसके बाद वो मुंबई चले गए. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) में एडमिशन लिया. और फिर स्टूडेंट यूनियन के महासचिव बने. फहाद इस समय TISS से डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे हैं.

फहाद अहमद ने मुंबई में CAA विरोधी प्रोटेस्ट में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया था.दिसंबर 2019 में उन्होंने अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भी किया था. इन्हीं विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनकी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से मुलाकात हुई थी. दोस्ती हुई फिर दोनों में प्यार हो गया.

जुलाई 2022 में फहाद समाजवादी पार्टी में आ गए. इस समय वो महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें:- स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद के बारे में सबकुछ जान लीजिए

वीडियो: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद कौन हैं, ट्विटर पर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()