रूस की टेनिस प्लेयर हैं स्वेतलाना कुजनेत्सोवा. सोमवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्सटूर्नामेंट का मैच था. मैच के बीच में ही उनने कैंची उठाई और अपने बाल काटकर फेंकदिए. फिर इसके बाद तो पूछिए ही नहीं. उसके बाद उनने पिछले दफा की चैंपियन खिलाड़ीएग्निएस्का रदवांस्का के खिलाफ अपना मैच पॉइंट बचा लिया. और उसके बाद धुआंधार खेलकरमैच भी जीत लिया. मैच में स्वेतलाना शुरू से ही थकी-थकी लग रहीं थीं. तीसरे सेट कीशुरुआत हुई और स्वेतलाना ने कैंची लेकर पोनीटेल काट दी और कुर्सी पर फेंक खेलने चलदीं. https://twitter.com/WTA/status/790549136827305985 इसके बाद तो वो रो दीं.आंसू वांसू पोछे और वापस आकर खेलने लगीं. मैच में पिछड़ने के बाद भी लगातार अच्छाखेलीं और अंत में तीन घंटे के मैच के बाद जीत गईं. बाद में मीडिया वालों को बोलीं,एक टाइम तो ऐसा आया कि लगा यहीं कोर्ट में लेट जाऊं. लोग उठा ले जाएं लेकिन मैंखेली.