सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भ्रूणहत्या की परमिशन दी. परमिशन ये कि 24 हफ्ते के एकभ्रूण को अबॉर्ट किया जा सकता है. ये महिला मुंबई की हैं. मुंबई में एक लेडी के पेटमें जो बच्चा था, उसका सिर नहीं बना था. कॉम्प्लीकेशन बहुत थे, और ये तय था कि अगरबच्चा पैदा भी हुआ तो ज़िंदा नहीं बचेगा. इससे ये भी था कि उस महिला की जान को भीखतरा हो जाता. तो जजों ने मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल की रिपोर्ट कोकंसीडर किया. उस रिपोर्ट में मेडिकल बोर्ड ने अपनी राय दी थी. अब अबॉर्शन होगा, और उस टाइम अस्पताल को इसकी निगरानी और रिकॉर्ड रखना होगा. ये थोड़ा रेयर किस्म का केसहै, क्योंकि 20 हफ्ते से ज्यादा का भ्रूण हो तो अबॉर्ट कराने की परमिशन नहीं मिलती.इस केस में 21 हफ्ते में टेस्ट कराने पर पता लगा था कि भ्रूण का सिर नहीं है. लीगलअबॉर्शन से जुड़े जो नियम- कायदे हैं. बात उनकी निकली तो उन्हें जान भी लीजिए.अबॉर्शन से जुड़े कानून गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम, 1971 के अंडर आते हैं.2002 तक आते-आते इसमें कुछ बदलाव हुए. क़ानून में साफ़ लिखा है. महिलाएं अबॉर्शन करासकती हैं. बशर्ते कोई वाजिब वजह हो. डॉक्टर रजिस्टर्ड हो. वयस्क हों. अगर वयस्क हैंतो घर के किसी भी मेंबर की लिखित अनुमति नही चाहिए होगी. खुद का लिखा चलेगा. लेकिनजो महिला पागल हो या नाबालिग हो, उसके मां या बाप की परमिशन जरूरी है,कम उम्र मेंब्याह दी गई हो तो पति का लिखा भी माना जाएगा. अबॉर्शन की वाजिब वजह भी जान लीजिए1. प्रेग्नेंसी की वजह से फिजिकल या मेंटल ट्रॉमा झेलना पड़ सकता हो या जान का ख़तराहो. मेन्टल ट्रॉमा में ये बात भी जोड़ी गई कि प्रेग्नेंसी रेप या कॉन्ट्रोसेप्टिव्सके फेल्योर की वजह से हुई हो. 2. बच्चा ऐसा पैदा होने वाला हो जो फिजिकली या मेंटलीफिट न होगा. अस्पताल या तो सरकारी हो या क्लीनिक रजिस्टर्ड हो अबॉर्शन करने वालेडॉक्टर में ये योग्यताएं हों. 1. गायनोकॉलजिस्ट के पास मास्टर्स डिग्री हो. 2.गायनोकॉलॉजी के क्षेत्र में तीन साल का एक्सपीरियंस हो. 3. डॉक्टर ने इस क्षेत्रमें छह महीने हाउस जॉब किया हो. ध्यान रखें दो बातें गांठ बांध लीजिए, सामान्यअबॉर्शन प्रेग्नेंसी के बारह हफ्ते के अंदर किया जा सकता है. भ्रूण अगर बारह हफ्तेसे ज्यादा और बीस हफ्ते से कम का हो तो उसे दो डॉक्टरों की सलाह के बाद ही अबॉर्टकिया जा सकता है. अबॉर्शन के लिए महिला की अनुमति जरूरी होती है. जबरिया अबॉर्शन परआजीवन कारावास और जुर्माने की सजा दी जा सकती है. बात भ्रूण की चली तो ये खबर भीपढ़ी जानी चाहिए.लेनार्ट निल्सन: ये आदमी पेट के अंदर वाले बच्चे की फोटो खींच लाता था