"केजरीवाल के इशारे पर..."- सामने आई सुकेश की सबसे भयानक चिट्ठी - "मारा, प्राइवेट पार्ट में चोट आई"
"CRPF जवान ने हमला कर दिया. पत्नी को गाली दी"

दिल्ली की मंडोली जेल में कैद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक और चिट्ठी लिखी है. इसमें सुकेश ने कहा है कि उसका और उसकी पत्नी का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर की किसी जेल में कर दिया जाए. सुकेश चंद्रशेखर इससे पहले अलग-अलग मौकों पर एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिख चुका है. इनमें उसने दिल्ली (delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए.
सुकेश का दावा है कि उसे AAP सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य नेताओं से जान का खतरा है. वो AAP पर करोड़ों रुपये का चंदा देने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगा चुका है. इस आधार उसने पिछली चिट्ठी में AAP नेताओं के खिलाफ CBI जांच की मांग की थी. अब वो कह रहा है कि उसके मामले की जांच पूरी होने तक उसे किसी दूसरे राज्य की जेल में भेज दिया जाए, क्योंकि 'दिल्ल की जेल अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कंट्रोल में' है. सुकेश का आरोप है कि दिल्ली की जेल का पूरा स्टाफ सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के ‘इशारों’ पर काम करता है.
नई चिट्ठी में क्या बोला सुकेश चंद्रशेखर?इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने अपने वकील अशोक कुमार सिंह के जरिये एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी भेजी है. इसमें लिखा है,
चिट्ठी में आगे दावा किया गया है,
चिट्ठी में अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय, गृह मंत्री कार्यालय और भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी चिट्ठी की कॉपी भेजी है.
लैटर में 7 नवंबर की शिकायत को भी अटैच किया गया है. इसमें सुकेश ने लिखा है कि AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के इशारों पर जेल एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से उसे धमकी मिल रही है और परेशान किया जा रहा है.
उधर अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी सुकेश के दावों को खारिज करते रहे हैं. उनका कहना है कि सुकेश के दावे असल में बीजेपी की मनोहर कहानियां हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि मोरबी हादसे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बीजेपी सुकेश को सामने लाई है.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल पर नई चिट्ठी में बड़े आरोप लगा दिए

.webp?width=60)

