सूडान में फंसे 4000 भारतीय होंगे एयरलिफ्ट, सऊदी अरब पहुंच गए एयरफोर्स के प्लेन
सूडान में अब तक 413 लोगों की मौत. मिशन एयरलिफ्ट शुरू...

सूडान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. देश गृहयुद्ध की चपेट में हैं. सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच हो रही हिंसक झड़पों का शिकार यहां की आम जनता हो रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि हिंसा में 413 लोगों की मौत हो चुकी है. सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. INS सुमेधा सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि वायुसेना के दो C-130J विमान स्टैंडबाय पर रखे गए हैं. ये दोनों इस समय सऊदी अरब के जेद्दाह में है. मंत्रालय ने आगे कहा,
सूडान में कितने भारतीय हैं?भारत सूडान में गंभीर होती सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए को-ऑर्डिनेशन भी कर रहा है… भारत कई विकल्पों को फॉलो कर रहा है. सूडानी अधिकारियों के अलावा, सूडान में भारतीय दूतावास भी संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में हैं.
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सूडान में भारतीयों की संख्या करीब 4,000 है. भारतीय नागरिकों को निकालने का प्लान तैयार है. लेकिन ग्राउंड पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी. चूंकि खार्तूम में विभिन्न जगहों पर भयंकर लड़ाई की खबरों से हालात बिगड़े हुए हैं. सूडानी हवाई क्षेत्र वर्तमान में सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है.
सूडान में क्यों बने गृहयुद्ध के हालात?अफ्रीकी देश सूडान में संघर्ष तेज हो गया है. वहां सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच देशभर में जंग छिड़ गई है. दोनों ही देश की सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं. इस संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. WHO ने कहा कि 15 अप्रैल के बाद से अबतक कई हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 अटैक हुए हैं. हैरिस ने कहा कि सूडान में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 20 से ज्याादा अस्पताल बंद हो गए हैं. जबकि 12 बड़े अस्पताल ऐसे हैं जो कि हिंसा के चलते बंद होने की कगार पर आ गए हैं.
यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने कहा कि हमेशा की तरह कोई भी हिंसा बच्चों पर विनाशकारी प्रभाव डालती है. उन्होंने कहा कि हमारे पास 413 लोगों के मारे जाने की सूचना है, इसमें कम से कम नौ बच्चे हैं. 50 बच्चे घायल भी हुए हैं. जब तक लड़ाई जारी रहेगी, यह संख्या बढ़ती रहेगी. एल्डर ने आगे कहा कि उनके पास सूडान में लगभग 50,000 बच्चों का जीवन खतरे में होने की जानकारी है.
वीडियो: सूडान में चल रहे सिविल वॉर पर क्या बोले एस जयशंकर, सिद्धारमैया ने जवाब दे दिया?

