The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • stone pelted at durga procession in begusarai bihar tension erupted between two communities

बिहार के बेगूसराय में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पत्थरबाजी

घटना बेगूसराय के बलिया बाजार स्थित कर्पूरी चौक की है. आरोप है कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन से पहले इलाके में निकाली जा रही यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी कर दी गई.

Advertisement
pic
25 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:12 PM IST)
stone pelted at durga procession in begusarai bihar tension erupted between two communities
दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के बेगूसराय में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया (Communal tension in Begusarai). खबर के मुताबिक इलाके से निकाले जा रहे एक जुलूस पर पत्थरबाजी की गई. घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल इलाके में शांति है.

दुर्गा मूर्ति पर पत्थर फेंके गए?

आजतक से जुड़े संवाददाता सौरभ कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बेगूसराय के बलिया बाजार स्थित कर्पूरी चौक की है. आरोप है कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन से पहले इलाके में निकाली जा रही यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी कर दी गई. इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. मारपीट भी शुरू हो गई.

पुलिस ने इलाके में लगाया कैंप

इलाके में तनाव बढ़ता देख पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया. जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट रोशन कुशवाहा और एसपी योगेंद्र कुमार भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया. कार्रवाई करते हुए उसने 6 लोगों को हिरासत में भी लिया. फिलहाल इलाके में शांति है. पुलिस की टीमें शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए इलाके में ही कैंप कर रही हैं.

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान सड़क किनारे बनी दुकानों में जमकर तोड़फोड़ भी की गई. पुलिस मामले की जांच में लगी है. साथ ही बाकी आरोपियों की पहचान और तलाश भी की जा रही है.

(ये भी पढ़ें: अब बेगूसराय में रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर हत्या, पत्रकार मर्डर केस से क्या समानता पता लगी?)

वीडियो: बेगूसराय में सुरंग बनाकर आए चोर यार्ड में खड़े रेल-इंजन को चुरा ले गए

Advertisement

Advertisement

()