The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • spider found in woman ear video viral social media

महिला के कान में सैर करती मकड़ी का वीडियो मत देखना, चीख निकल जाएगी!

ताइवान की एक 64 वर्षीय महिला को अपने बाएं कान में अजीब सी आवाजें सुनाई दे रही थी. परेशान होकर वो डॉक्टर के पास पहुंची. डॉक्टर ने कान की जांच की तो पता चला कि उनके कान के कैनाल में एक मकड़ी है.

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 09:17 PM IST)
woman complained of abnormal sounds in ear later found spider in her ear
डॉक्टर ने महिला के कान की जांच की तो पता चला कि उनके कान के कैनाल में एक मकड़ी है. (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हमारे शरीर के कुछ अंग बाकी अंगों से ज्यादा सेंसिटिव माने जाते हैं. खासतौर पर कान, नाक और आंख. ये अंग इतने संवेदनशील होते हैं कि आसपास के साथ दूर की चीजों या माहौल के प्रति भी हमें आगाह रखते हैं. और अगर कोई चीज इनमें ही घुस जाए तो ये बुरी तरह रिएक्ट करते हैं. आंख में जरा सा कंकर भी ऐसी किरकिरी का एहसास कराता है कि आंख पानी-पानी हो जाती है. मामूली दुर्गंध से भी हम नाक सिकोड़ लेते हैं. और कान के पास कोई कीड़ा-मच्छर भी मंडराए तो उनकी भिन-भिन से हम परेशान हो जाते हैं. अब सोचिए, क्या हो कोई कीड़ा कान के अंदर घुसकर वहीं रहने लगे?

सोचते ही बदन में सेंसेशन होने लगी. लेकिन एक महिला के साथ ऐसा सच में हो गया. उसके कान में मकड़ी घुस गई (Spider found inside womans ear in Taiwan) जिसके बाद वो डॉक्टर के पास पहुंची. कान की जांच में मकड़ी रिकॉर्ड हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे देख कर लोग तिलमिला जा रहे हैं.

दरअसल, ताइवान की एक 64 वर्षीय महिला को अपने बाएं कान में अजीब सी आवाजें सुनाई दे रही थी. परेशान होकर वो डॉक्टर के पास पहुंची. डॉक्टर ने कान की जांच की तो पता चला कि उनके कान के कैनाल में एक मकड़ी है. जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला के कान का उपचार किया. मकड़ी को एक ट्यूब के सहारे बाहर निकाला गया. गनीमत रही महिला के कान के पर्दे को कोई नुकसान नहीं हुआ.

महिला के कान में मकड़ी घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसे देख कई लोग कांप उठे, तो कुछ राय देने लगे. अपना एक्सपीरियंस बताने लगे. प्रियंका वशिष्ठ नाम की एक यूजर ने लिखा,

“मेरे कान में कॉकरोच का बच्चा घुस गया था नींद में, तो मैं तुरंत उठी, कान में पानी भर दिया और उसको उल्टा करके निकाल लिया.”

एक शख्स ने तो महिला के कान में मकड़ी जाने को पिक्चर का नाम दे दिया. विलेन स्कल नाम के सज्जन ने लिखा,

“स्पाइडरमैन एंड ऑफ दी टनल.”

मयूरी श्रीवास्तव नाम की एक यूजर ने जाल बनाने की कल्पना कर ली. उन्होंने लिखा,

“महिला के कान में नया जाल बिछाया जा रहा है.”

महिला के कान में मकड़ी देख किसी ने उन्हें स्पाइडरवुमन बता दिया, तो कई लोगों ने इसे डरावना बताया. कुछ तो महिला के कान की सफाई को देखकर चौंक गए, और पूछने लगे कि महिला के कान इतने साफ कैसे हैं. एक सज्जन ने तो कान में परीक्षा के लिए पर्ची छुपाने तक की कल्पना कर डाली. बहरहाल आपका इस वीडियो को देखकर क्या रिएक्शन था. कमेंट करके जरूर बताइए.

(ये भी पढ़ें: 'Hanuman Drone' के वायरल वीडियो के साथ विज्ञान और धर्म की बहस देखी क्या?)  

वीडियो: सोशल लिस्ट: यूट्यूबर अलीज़ा सहर के कथित वायरल वीडियो पर पाकिस्तानी यूजर्स ने अति कर दी

Advertisement

Advertisement

()