The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • spanish train on indian track trial from 20th may

10 घंटे में ये ट्रेन आपको मुंबई से दिल्ली पहुंचा देगी

स्पेन वालों ने अपने खर्चे पर डिब्बे भेजे हैं, पटरी हमारी और इंजन हमारा, स्पीड शताब्दी से भी तेज.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
22 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016, 07:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
स्पेन की ट्रेन अब इंडियन पटरियों पर दौड़ेंगी. ये काम 20 मई से शुरू होने जा रहा है. ये जित्ती भी फोटो दिख रहीं हैं, ये उसी की हैं. अभी ये सिर्फ ट्रायल रन होगा, बरेली और मुरादाबाद के बीच. विदेशी डिब्बे भले हों, इंजन देशी होंगे. स्पेन की कंपनी का नाम टाल्गो है. उसने अपना माल इंडिया पहुंचा दिया है.  पूरे नौ रेल डिब्बे मुंबई पहुंचे हैं. आए कैसे? मिठाई के तो हैं  नहीं, बड़े-बड़े हैं तो पानी के जहाज से आए हैं.
DSC02453
बस इनकी अनलोडिंग और कस्टम क्लियरेंस में एक हफ्ते लगेंगे. कस्टम क्लियरेंस हो जाए फिर बरेली जंक्शन के पास इज्जतनगर वर्कशॉप पर डिब्बे भेजे जाएंगे. यहां पर टाल्गो कंपनी के इंजीनियर डिब्बों पर औजार-वौजार, मशीनें-वशीनें लगाएंगे. फिट-फाट करेंगे. इसके बाद बरेली और मुरादाबाद के बीच टाल्गो कंपनी की सेमी-हाईस्पीड ट्रेन का ट्रॉयल शुरू हो जाएगा.
1R3J0483

जो बातें आपको जाननी ही चाहिए 


  • टाल्गो कंपनी 70 साल से रेलगाड़ी बना रही है .

  • कंपनी की सेमी हाई स्पीड ट्रेन 160-250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती हैं.  ये वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ही हैं. 
    1R3J4155

  • इनकी हाई स्पीड ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौडती हैं.

  • कंपनी ने डिब्बे अपने खर्चे पर भेजे हैं, क्योंकि उसे अपनी टेक्नीक हम लोगों को दिखानी थी. 
    CABINA-WC montaje

  • 9 डिब्बों को यहां पहुंचाने में टाल्गो के 35 करोड़ खर्च हुए हैं.

  • टाल्गो के डिब्बों में ख़ास ये है कि तीखे मोड़ों पर भी ट्रेन स्पीड में चल सकती है, बिना पलटे. 
    1R3J9007

  • इंडियन ट्रेनों के मुकाबले इसमें आधे पहिए होते हैं. अगर यहां डिब्बे का वजन 68 टन होता है तो टाल्गो वाले का 16 ही होगा. 

  • 20 मई से ट्रेन बरेली-मुरादाबाद दौड़ेगी. बरेली ट्रॉयल पूरा होने के बाद जून के पहले हफ्ते में मथुरा और पलवल के बीच 93 किलोमीटर के ट्रैक पर टाल्गो का ट्रॉयल शुरू होगा. 
    turista sin gente de espaldas

  • शताब्दी ट्रेनों की एवरेज स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है. टाल्गो वाली ट्रेन में 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहा करेगी.

  • इस हिसाब से अगर आपको मुंबई से नई दिल्ली ट्रेन से 1380 आना है तो आप लगभग साढ़े दस घंटे में पहुंच जाओगे.  

     
    IMG_6533

Advertisement

Advertisement

()