The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • spaceX starship is exploded why elon musk is happy about it

स्पेसएक्स के अरबों के रॉकेट में उड़ते ही धमाका, क्यों ताली बजाने लगे एलन मस्क के कर्मचारी?

एलन मस्क का सबसे बड़ा मिशन फेल, फिर भी वो खुश क्यों हैं?

Advertisement
spaceX starship is exploded
स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में एम्प्लॉई खुशी मनाते नज़र आए.
pic
विकास वर्मा
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 12:07 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट आसमान में जाकर ब्लास्ट हो गया और इसी के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इतिहास रचते-रचते रह गई. लेकिन फिर भी स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में एम्प्लॉई खुशी मनाते नज़र आए. दरअसल, गुरुवार को मंगल पर इंसानों को ले जाने वाले रॉकेट स्टारशिप की लॉन्चिंग थी, जो भारतीय समयानुसार 20 अप्रैल 2023 की शाम करीब सात बजे सफलतापूर्वक हुई भी. ये स्टारशिप रॉकेट 2157 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ान भर रहा था. लेकिन लॉन्च के चार मिनट बाद गल्फ ऑफ मैक्सिको के करीब 33 किलोमीटर ऊपर जाकर रॉकेट में विस्फोट हो गया गया. 

ये स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट था. और रॉकेट को दक्षिणी टेक्सस में बोका चिका स्थित स्टारेबस से लॉन्च किया गया था. स्टेनलेस स्टील से बने इस स्टारशिप रॉकेट को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है. स्पेसएक्स ने ट्ववीट कर कहा

Image embed
Image embed

लॉन्च के बाद मस्क ने टीम को बधाई दी और ट्विटर पर लिखा, 

Image embed
Image embed

इससे पहले सोमवार को भी इसे लॉन्च करने की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रेशर वाल्व के फ्रीज होने के कारण 39 सेकंड पहले ही लॉन्च को रोक दिया गया था. स्पेसएक्स का कहना है कि टीम डेटा का रिव्यू करना जारी रखेगी और अगले फ्लाइट टेस्ट की दिशा में काम करेगी. स्टारशिप के फेल होने के बाद भी स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में लोग खुशी मनाते नज़र आए, क्योंकि दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट का लॉन्चपैड से उड़ना ही अपने आप में बड़ी सफलता है. स्टारशिप लॉन्च से पहले मस्क ने कहा था

Image embed

आपको बता दें इस सुपर हैवी स्टारशिप रॉकेट सिस्टम में 33 रॉकेट इंजन लगाए गए थे. मस्क इसके जरिए इंसानों को चांद और मंगल ग्रह पर भेजना चाहते हैं. ये लॉन्च इसलिए अहम है क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा. यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे प्लेनेट पर कदम रखेगा. एलन मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं. स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा.

Advertisement

Advertisement

()