आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में सपा नेता अरेस्ट, कहा फेसबुक हैक हुआ था
बीजेपी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था.

हिन्दू धर्म और महिलाओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने अदनान खान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पिछले दिनों अदनान खान नाम से एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें हिंदुओं और महिलाओं पर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी. फ़ेसबुक पोस्ट में अखिलेश यादव के सत्ता में वापस आने के बाद राज्य में सब ठीक होने की बात धमकी भरे लहजे में लिखी गई थी. पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद लोगों ने दावा किया कि अदनान समाजवादी पार्टी का नेता है. BJP उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया,
ट्वीट किए पोस्टर में अदनान ख़ान को सपा नेता अखिलेश यादव के साथ दिखाया गया है. उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस मामले पर ट्वीट किया और अदनान ख़ान के फ़ेसबुक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा-वहीं, BJP IT सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा-
फ़ेसबुक अकाउंट हैक होने का आरोपअदनान ख़ान ने इस पूरे प्रकरण में अपने आप को निर्दोष बताया है. उसने दावा किया है कि उसका फ़ेसबुक अकाउंट हैक करके इस तरीक़े का आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है. उसने अपने फ़ेसबुक अकाउंट से एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा-
इसके अलावा उसने अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक को फ़ेसबुक अकाउंट हैक होने पर एक शिकायत भी दर्ज की है. अदनान ख़ान का पोस्ट वायरल होने पर उसके ख़िलाफ़ धार्मिक भावना भड़काने और शांति भंग करने के आरोप में FIR दर्ज हुई. शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने के बाद उसे गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं अंबेडकर नगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि आरोपी अदनान समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रमुख है या नहीं. लेकिन उसकी सोशल मीडिया पर सभी सीनियर सपा नेताओं के साथ तस्वीरें हैं. वहीं बसखारी के CHO श्रीनिवास पांडेय का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद हमने आरोपी को वॉर्निंग दी थी लेकिन उसने पोस्ट नहीं हटाया. इसके बाद हमने उसे गिरफ्तार कर लिया.
.webp?width=60)

