सपा ने बनाया मेयर उम्मीदवार, थोड़ी ही देर में BJP में शामिल हो गईं, क्या 'खेल' हुआ?
नाम का ऐलान होने के 4 घंटे के अंदर BJP में चली गईं अर्चना वर्मा.
.webp?width=210)
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है. शाहजहांपुर से मेयर के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अर्चना वर्मा (Archana Verma) को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. लेकिन नाम का ऐलान होने के चार घंटे के अंदर अर्चना BJP में शामिल हो गईं.
दो चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए 24 अप्रैल नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था. इससे पहले अर्चना वर्मा ने समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में BJP में शामिल हुईं. इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा,
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया गया कि शाहजहांपुर से नौ बार के विधायक सुरेश खन्ना ने अर्चना को बीजेपी में लाने में अहम भूमिका निभाई है. खन्ना ने बताया कि अर्चना समाजवादी पार्टी में चल रही गुटबाजी से परेशान थीं.
शाहजहांपुर मेयर की सीट OBC महिला के लिए आरक्षित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने अर्चना को 12 दिन पहले अपना उम्मीदवार घोषित किया था. लेकिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था. सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा,
कौन हैं अर्चना वर्मा?अर्चना वर्मा एक पॉलिटिकल फैमिली से आती हैं. उनके ससुर दिवंगत राम मूर्ति सिंह वर्मा शाहजहांपुर से दो बार सांसद और चार बार के विधायक रह चुके हैं. अर्चना साल 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुनी गई थीं. अर्चना के पति राजेश कुमार वर्मा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट से चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
इस बीच बीजेपी ने 23 अप्रैल की शाम अर्चना वर्मा सहित सात मेयर उम्मीदवार घोषित किए. पार्टी ने कानपुर से प्रमिला पांडे, अयोध्या से गिरीश पति त्रिपाठी, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल और बरेली से उमेश गौतम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 4 और 11 मई को होंगे. वहीं मतगणना 13 मई को होगी.
वीडियो: सत्यपाल मलिक की ED-CBI जांच पर सवाल, अमित शाह जवाब में क्या बोल गए?

.webp?width=60)

