The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sonam gupta bewafa hai History, jokes and reply

बेवफाई पर सोनम गुप्ता का जवाब आया है

सोनम की आर्थिक स्थिति अच्छी है, और भी बहुत सी जानकारियां हाथ लगीं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
14 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2016, 03:55 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सोनम गुप्ता बेवफा है. कौन है सोनम गुप्ता? क्यों फेमस है. किससे बेवफाई की थी. सब अभी उसकी बात क्यों कर रहे हैं? तो पहले इतिहास जानिए, सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर कुछ दिन पहले एक तस्वीर तैरी थी. एक नोट की. दस के उस मैले-कुचैले नोट पर लिखा था. सोनम गुप्ता बेवफा है. फेसबुक- व्हाट्सएप पर खूब बगरा.
sonam-gupta_240816-105311
अब उसका जिक्र इसलिए होता है क्योंकि जैसे ही 2000 का नया नोट मार्केट में आया, सोनम गुप्ता का जिक्र फिर छिड़ गया. किसी मनचले ने दो हजार की पिंकी पर लिख दिया सोनम गुप्ता बेवफा है.
Sonam-Gupta-2-new
लोगों ने कहा, गांधी जी बदल गए, नोट बदल गया, देश बदल रहा है. लेकिन सोनम गुप्ता बेवफा थी, बेवफा है और बेवफा रहेगी. ये तस्वीर भी शेयर हो रही है. दीपिका, विन डीजल के कान में कह रही हैं.
15027738_1178580892236419_6682090045972451443_n
लेकिन जो जाता है, वो वापिस आता है. सोनम गुप्ता का जवाब आया है.
15057964_1016225581819597_1534790438_n
हां मैं बेवफा हूं, जो उखाड़ना है, उखाड़ लो. सोनम गुप्ता ने ये बात लिखी है सौ के नोट पर. जाहिर है सोनम की आर्थिक स्थिति अच्छी है. वो किसी डॉक्टर को ब्याही होगी, या खुद डॉक्टर होगी. लोगों ने तो उधर गुप्ता जी के लड़के के हवाले से स्क्रीनशॉट भी चलवा दिए थे.
15078865_1212507938829264_2612163671994762917_n
लोगों ने सोनम गुप्ता बेवफा है, उसके खिलाफ संसद चलो नाम से इवेंट भी चला दिया.
sonam gupta bewafa hai event
और तो और अब लोगों को सोनम गुप्ता की फ्रेंड रिक्वेस्ट भी आने लगी है.
15094367_1499064030118007_7591206921157858216_n
सिर्फ सोनम गुप्ता ही नहीं नोट ने कईयों को मशहूर किया है.

सोनम गुप्ता का EXCLUSIVE इंटरव्यू: जानिए वो सब कुछ, जो अब तक छिपा था

जहर था कि प्यार था, सोनिया का चुम्मा

सोनिया से कौन मांग रहा है चुम्मा?

समोसे वाले को सोनम गुप्ता से प्यार क्यों हुआ

इंटरनेट पर पहली बार सोनम गुप्ता की बेवफाई का सच: पार्ट 2

इंटरनेट पर पहली बार सोनम गुप्ता की बेवफाई का सच

Advertisement

Advertisement

()