The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • social media amused after viral bill of a bicycle in just 18

तब 18 रुपये में आती थी साइकिल, 90 साल पुराना बिल देख याद आए पुराने दिन!

आज एक पंचर नहीं बनता.

Advertisement
Cycle Old Bill viral
फोटो- संजय खरे (फेसबुक)
pic
रवि पारीक
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 05:07 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हाल ही में एक होटेल का पुराना बिल वायरल (Old Bill Viral On Social Media) हुआ था जिसमें शाही पनीर 8 रुपये और दाल मखनी 5 रुपये में मिलने की बात लिखी थी. बिल 1985 का था और इसमें लोगों ने महज 26 रुपये में पेट भर खाना का लिया था. बिल की ये फोटो खासी चली थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. इसी तरह से पुराने जमाने की बातें याद कराने वाले एक और बिल की तस्वीर (Old Bicycle Bill Viral) वायरल है. 

बिल 7 जनवरी 1934 का है. उस दौर में एक साइकिल महज 18 रुपये की आती थी, जितने में आज एक पंचर भी नहीं बनता. बिल सामने आने के बाद लोगों को भूले-बिसरे दिन याद आ गए. इसका बिल संजय खरे नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया है. साथ में संजय ने लिखा, 'कभी साइकिल मेरे दादा जी का सपना रही होगी. साइकिल के पहिए की तरह वक़्त का पहिया कितना घूम चुका है!' देखिए वायरल फोटो...

Image embed

इस पर लोग अलग-अलग कैप्शन दे रहे हैं. फोटो के कॉमेंट में लोगों ने साइकिल से जुड़ी अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं. किसी ने बताया कि उसने 300 रुपये में साइकिल खरीदी थी तो किसी ने कहा कि उसके पिताजी ने 470 रुपये में साइकिल खरीदकर गिफ्ट की थी. एक ने लिखा, ‘मुझे पिताजी ने 1977 मे हिंद-सुपर्ब साइकिल ₹ 240 की दिलाई थी.’ करीब 90 साल पुराना बिल देखकर लोग रोमांच से भर गए. लोगों ने इस बिल को देखकर कई पुरानी बातें शेयर की हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस बिल पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- आर्मी को दिया शादी का कार्ड, सेना से मिला ये जवाब!

Advertisement

Advertisement

()