पाकिस्तान में पख्तूनख्वा से एमपीए थे. सरदार सूरन सिंह . इमरान खान की पार्टीतहरीक-ए-इंसाफ में थे. 22 अप्रैल को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली सिर मेंमारी गई. हमलावर मोटरसाइकल से आए थे. मारने वालों के बारे में खैबर पख्तूनख्वापुलिस ने नया दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, 'सूरन सिंह की हत्या लोकल हिंदू लीडरबलदेव कुमार ने करवाई थी. दोनों के बीच आपसी रंजिश थी. बलदेव खुद चुनाव लड़ना चाहतेथे.' पुलिस ने बताया कि सूरन सिंह के बेटे ने इस मामले में केस दर्ज करवाया है.एमपीए मतलब मेंबर ऑफ प्रोविंशियल असेंबली होता है, अपने यहां के विधायक जैसे होतेहैं. सरदार सूरन सिंह पाकिस्तान के दूसरे सिख विधायक थे. अल्पसंखयक मंत्री होने केअलावा वो डॉक्टर और टीवी एंकर भी थे. 2011 में इमरान खान की पार्टी ज्वाइन करने सेपहले वो जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान के सदस्य रहे थे. नौ साल तक. साथ में पाकिस्तानसिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के के भी सदस्य थे.वो टीवी के लिए एंकरिंग भी कर चुके हैं. वीडियो देखिए.https://www.youtube.com/watch?v=iGFXBbwlOlU