अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में हुए भीषण धमाके में 90 से ज्यादालोगों के मारे जाने की खबर है. हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसा उसवक्त हुआ जब एक तेल से भरे टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना शुक्रवार, 5नवंबर शाम की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी की टैंकर फटगया और आग लग गई. इस हादसे की चपेट में उस समय सड़क पर मौजूद लोग आ गए. कई लोग गंभीररूप से घायल हो गए हैं. घायलों की हालत देख लगता है की मरने वालों की संख्या बढ़सकती है. स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में धमाके के आसपास के इलाकों में कालाधुआं और लोगों की लाशें दिख रही हैं. राहत और बचाव में पुलिस और स्थानीय प्रशासन कीकई टीमों को तैनात किया गया है. सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी केअध्यक्ष के मुताबिक अभी तक 91 लोगों की मौत हुई है.Tanker explosion kills hundreds at a gas station on Friday night in Wellington asurbub in #Freetown according to Disaster Management Agency rescue effortsunderway @AFP pic.twitter.com/YjDpafGGe1— Mohamed Saidu Bah (@MohamedSaiduBah) November 6, 2021 सियरा लियोन केराष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने एक ट्वीट में कहा कि उनकी सरकार प्रभावित परिवारोंकी सहायता करने के लिए सब कुछ करेगी. फ़्रीटाउन के मेयर यवोन अकी-सॉयर ने भी इसहादसे को बेहद दुखद बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक हमें मृतकों या घायलोंकी निश्चित संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है. Deeply disturbed by the tragicfires and the horrendous loss of life around the Wellington PMB area. Myprofound sympathies with families who have lost loved ones and those who havebeen maimed as a result. My Government will do everything to support affectedfamilies. pic.twitter.com/xJRA1UtCJJ — President Julius Maada Bio(@PresidentBio) November 6, 2021 वहीं उप स्वास्थ्य मंत्री अमारा जंबाई ने बतायाकि अस्पतालों और क्लीनिक में इलाज के लिए 100 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है.सियरे लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रमुख ब्रिमा ब्यूरेह सेसे नेस्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना एक बहुत भयानक आपदा है. माना जाता है किविस्फोट शहर के वेलिंगटन क्षेत्र में व्यस्त चोइथराम सुपरमार्केट के बाहर हुआ. एकरिपोर्ट में कहा गया है कि इस धमाके में लोगों से भरी एक बस पूरी तरह से जल गई,जबकि सड़कों पर फ्यूल लीक होने से आस-पास की दुकानें और बाजार के स्टॉल आग की चपेटमें आ गए.