The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • shraddha walker murder case: Delhi Police interrogated three friends of Aftab Poonawala

दिल्ली पुलिस ने आफताब के तीन दोस्तों से की पूछताछ, अब क्या बड़ा होने वाला है?

उधर, आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ, पूछे गए 20 सवाल

Advertisement
Shraddha Walker murder case delhi police news
दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया है | फाइल फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
22 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2022, 11:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस (Shraddha Walker Murder Case) की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला के तीन दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं. आजतक से जुड़े दिव्येश के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने वसई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में दो लड़कियों और एक लड़के को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था. मंगलवार, 22 नवंबर को इन तीनों ने क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए. बताते हैं कि करीब 2 घंटे तक इन सभी के बयान दर्ज किए गए.

उधर, मंगलवार को आफताब पूनावाला के प्री पॉलीग्राफी टेस्ट हुए. उसके बाद पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू हुआ. आजतक के मुताबिक पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब से तकरीबन 15 से 20 सवाल पूछे गए. बताया जाता है कि बुधवार, 23 नवंबर को भी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा.

बॉडी के टुकड़ों का पूरा हिसाब आफताब के पास मिला

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक और चौंकाने वाला खुलासा किया. आजतक से जुड़े अरविंद ओझा के मुताबिक आफताब पूनावाला श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों का हिसाब किताब रखता था. इतना ही नहीं, आरोपी ने कत्ल की साजिश का पूरा रफ नोट तैयार किया था. इसमें उसने हर छोटी बात का जिक्र किया था.

जानकारी के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के कितने टुकड़े कहां फेंके हैं, इस बात को भी इस रफ नोट में लिखकर रखा था. ये नोट पुलिस के हाथ लगा है. इसी के आधार पर पुलिस बाकी बचे बॉडी पार्ट्स को सर्च कर रही है. आजतक के मुताबिक पुलिस को आफताब और श्रद्धा के छतरपुर फ्लैट से ये नोट मिला था. इसी के आधार पर पुलिसकर्मी जंगल का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं.

फॉरेंसिक टीम को बाथरूम के टाइल्स में क्या मिला?

पुलिस को इस केस में कुछ और अहम सुराग मिले हैं. खबर है कि जिस फ्लैट में आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे, उसके बाथरूम की टाइल्स के गैप में खून के निशान मिले हैं. सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) की टीम ने ये खून के धब्बे ढूंढे हैं. इससे पहले फ्लैट की रसोई में भी खून के कुछ धब्बे मिले थे.

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक खून के सैंपल्स को जल्द ही जांच के लिए भेजा जाएगा. इनकी रिपोर्ट आने में करीब दो हफ्ते लग सकते हैं.

वीडियो: श्रद्धा को मारने के बाद इस काम के लिए OLX का इस्तेमाल कर रहा था आफताब

Advertisement

Advertisement

()