बॉडी के टुकड़ों का हिसाब रखता था आफताब, रफ नोट में छोटी से छोटी बात लिखी मिली!
पुलिस को आफताब और श्रद्धा के छतरपुर फ्लैट से ये नोट मिला

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस (Shraddha Walker Murder Case) में पुलिस एक के बाद एक खुलासे कर रही है. हत्या की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें कई लोकेशन पर खोजबीन कर रही हैं. मर्डर केस में अब पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. आजतक से जुड़े अरविंद ओझा के मुताबिक आफताब पूनावाला श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों का हिसाब किताब रखता था. इतना ही नहीं, आरोपी ने कत्ल की साजिश का पूरा रफ नोट तैयार किया था. इसमें उसने हर छोटी बात का जिक्र किया था.
जानकारी के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के कितने टुकड़े कहां फेंके हैं, इस बात को भी इस रफ नोट में लिखकर रखा था. ये नोट पुलिस के हाथ लगा है. इसी के आधार पर पुलिस बाकी बचे बॉडी पार्ट्स को सर्च कर रही है.
रिमांड एप्लीकेशन में जिक्रआजतक के मुताबिक पुलिस को आफताब और श्रद्धा के छतरपुर फ्लैट से ये नोट मिला था. इस नोट का जिक्र दिल्ली पुलिस ने अपनी रिमांड एप्लीकेशन में भी किया था. खबर के मुताबिक इसी के आधार पर 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी जंगल का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं.
बता दें कि आफताब पूनावाला और श्रद्धा वॉल्कर काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों मई 2022 में मुंबई से दिल्ली के महरौली में शिफ्ट हुए थे. इसके बाद दोनों के बीच 18 मई को झगड़ा हुआ. जानकारी के मुताबिक आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े किए. आफताब ने शव के टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रख दिया. उसने एक-एक कर शव के एक टुकड़े फ्रिज से निकाले और जंगल में फेंक दिए.
वीडियो: श्रद्धा मर्डर केस में आफताब को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे!

.webp?width=60)

