The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shraddha murder case: Cops recover part of jaw, other bones as search continues

पुलिस को मिला श्रद्धा का जबड़ा? मुंबई में हुआ था ट्रीटमेंट, डॉक्टर बताएंगे असलियत

जबड़े के दांतों में कैप लगा हुआ है!

Advertisement
Shraddha murder police recover jaw
पुलिस जबड़े को लेकर मुंबई के डाक्टरों से सलाह ले रही है | फाइल फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 06:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड (Shraddha Walker Murder Case) की जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. पुलिस एक-एक कर कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ के आधार पर पुलिस सबूत इकट्ठे कर रही है. अब पुलिस के हाथ एक जबड़े का हिस्सा लगा है. इसमें कुछ दांत भी हैं. हालांकि यह जबड़ा श्रद्धा का है या नहीं, इसकी पहचान के लिए दिल्ली पुलिस मुंबई के डॉक्टरों की सलाह ले रही है.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा के मुताबिक दिल्ली पुलिस को शक है कि ये जबड़ा श्रद्धा का तो नहीं है. अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. इसी सिलसिले में पुलिस की एक टीम सोमवार, 21 नवंबर को एक डेंटल क्लीनिक में पहुंची. जहां उन्होंने बरामद किए गए जबड़े की फोटो दिखाकर डॉक्टर से सलाह ली.

मुंबई के डॉक्टर से सलाह क्यों?

आजतक के मुताबिक श्रद्धा के दांतों का मुंबई में ट्रीटमेंट (रूट कैनाल) भी हुआ था. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने मुम्बई में डॉक्टर से बात भी की है. सूत्रों के मुताबिक जो जबड़ा पुलिस को मिला है, उसके दांतों में भी कैप लगा हुआ है. इसी के चलते पुलिस इस तफ्तीश में जुटी है कि कहीं ये जबड़ा श्रद्धा का तो नहीं है.

श्रद्धा हत्याकांड की कई कड़ियां अभी तक उलझी हुई हैं. जैसे उसकी डेड बॉडी का सिर अभी तक नहीं मिला है. इसके अलावा आरोपी आफताब पुलिस को कई सवालों के जवाब गोलमोल दे रहा है. आफताब से राज उगलवाने के लिए पुलिस ने नार्को टेस्ट की तैयारी कर ली है. हालांकि आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा.

बता दें कि आफताब पूनावाला और श्रद्धा वॉल्कर काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों मई 2022 में मुंबई से दिल्ली के महरौली में शिफ्ट हुए थे. इसके बाद दोनों के बीच 18 मई को झगड़ा हुआ. जानकारी के मुताबिक आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े किए. आफताब ने शव के टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रख दिया. उसने एक-एक कर शव के एक टुकड़े फ्रिज से निकाले और जंगल में फेंक दिए.

वीडियो: आफताब पूनावाला ने जज के सामने नार्को टेस्ट करवाने पर क्या कहा जो तुरंत आदेश हुआ?

Advertisement

Advertisement

()