जेल से बाहर आने के बाद बोले संजय राउत, 'अमित शाह से मिलूंगा...'
'बीजेपी की सरकार चाहती तो मेरी गिरफ्तारी रुक सकती थी.'

तीन महीने जेल में बिताने के बाद बुधवार, 9 नवंबर को शिवसेना सांसद संजय राउत जमानत पर बाहर आ गए. पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े केस में उन्हें जेल भेजा गया था. कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया था. बाहर आने के बाद संजय राउत ने आजतक के साहिल जोशी से बातचीत की. इस इंटरव्यू में संजय राउत ने जेल जाने और अपनी आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.
अमित शाह से मुलाकात क्यों?इंटरव्यू में संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की इच्छा जाहिर की.
उन्होंने कहा,
'बीजेपी वालों को श्राप लगेगा'शिवसेना सांसद ने बीजेपी नेताओं को लेकर तगड़ी नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने कहा,
शिवसेना में हुई बगावत पर भी बोलेबातचीत के दौरान संजय राउत शिवसेना में हुई बगावत पर भी खुलकर बोले. उन्होंने दवा किया कि जो 40 विधायक छोड़कर गए हैं, उनमें से कई उनके संपर्क में हैं. और उन्हें उम्मीद है कि कुछ वापस आ जाएंगे. संजय राउत ने ये दावा भी किया कि बगावत के दौरान कई विधायकों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें किडनैप किया गया था.
इंटरव्यू के दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी तंज कसा. कहा,
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र से गुजर रही है. शुक्रवार को शिवसेना नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी इस यात्रा में शामिल हुए. जब इसे लेकर संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आदित्य और राहुल दोनों युवा नेता हैं. इस यात्रा में अगर आदित्य किसी के साथ चल रहे हैं, तो समझ लीजिए कि वो उनकी पीठ में खंजर नहीं मारेंगे.
वीडियो: संजय राउत को जिस पात्रा चॉल केस में ED ने लपेटा है, क्या है उसकी पूरी कहानी?

.webp?width=60)

