The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad said that he will give 11 lakh rupees to the person who cuts Rahul Gandhi tongue

शिवसेना विधायक का राहुल गांधी पर विवादित बयान, कांग्रेस बोली- 'PM मोदी के इशारे पर...'

शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा है कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को वे 11 लाख रुपये देंगे. महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुलढाणा पुलिस स्टेशन में संजय गायकवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad on Rahul Gandhi
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है. (फाइल फोटो: X और PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
16 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 10:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर एक विवादित बयान दिया है. संजय गायकवाड़ ने कहा है कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को वे 11 लाख रुपये देंगे. वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दिए जा रहे आपत्तिजनक बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. 

कांग्रेस ने कहा है कि अगर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ हिंसात्मक बयान देने वालों पर एक्शन नहीं लिया जाता है, तो इसका मतलब है कि ऐसे बयान पीएम और गृह मंत्री के इशारे पर दिए जा रहे हैं. आजतक के राहुल गौतम की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुलढाणा पुलिस स्टेशन में संजय गायकवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ सत्ता में काबिज BJP ने खुद को संजय गायकवाड़ के बयान से खुद को अलग किया है.

संजय गायकवाड़ का विवादित बयान

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक बुलढाणा विधानसभा सीट से विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा,

Image embed

शिवसेना विधायक ने आगे कहा,

Image embed

हाल ही में राहुल गांधी की अमेरिका की यात्रा के दौरान उनसे भारत में आरक्षण पर सवाल किया गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचा जाएगा, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे और फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने आरक्षण वाले बयान को लेकर दी सफाई, कहा- 'रिजर्वेशन को 50 फीसदी से...'

कांग्रेस बोली- इन लोगों को मोदी-शाह का संरक्षण

कांग्रेस ने संजय गायकवाड़ के टिप्पणियों की निंदा की है. कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने 16 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उनसे BJP नेता तरविंदर सिंह मारवाह, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की टिप्पणियों को लेकर सवाल किया गया. 

सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर जवाब दिया,

Image embed
Image embed

उन्होंने कहा,

Image embed

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा,

Image embed

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने कहा,

Image embed
Image embed

शिवसेना विधायक के बयान पर BJP क्या बोली?

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संजय गायकवाड़ के इस बयान से खुद को अलग किया है. BJP की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि वो शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं. 

उन्होंने कहा,

Image embed

ये पहली बार नहीं है जब विदर्भ क्षेत्र की बुलढाणा विधानसभा सीट से विधायक संजय गायकवाड़ विवादों में आए हैं. पिछले महीने एक पुलिसकर्मी का शिवसेना विधायक की कार धोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. गायकवाड़ ने बाद में कहा था कि पुलिसकर्मी ने कार में उल्टी कर दी थी और बाद में अपनी मर्जी से गाड़ी साफ की थी.

गायकवाड़ ने फरवरी में दावा किया था कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और उसका दांत उन्होंने अपने गले में पहन रखा है. इसके तुरंत बाद राज्य के वन विभाग ने बाघ के कथित दांत को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था और गायकवाड़ पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया था.

वीडियो: राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर क्या नई बात कही?

Advertisement

Advertisement

()