The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • shirish kunder's kriti is back on youtube, filmmaker slaps 5 crore lawsuit

कुंदर की 'कृति' यूट्यूब पर वापस, फीचर फिल्म बनायेंगे इसे

अब कुंदर की टीम ने नकल का आरोप लगाने वाली पार्टी पर ठोका 5 करोड़ मानहानि का दावा

Advertisement
pic
19 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 19 जुलाई 2016, 08:00 AM IST)
Img The Lallantop
कुंदर की फिल्म कृति में मनोज वाजपेई
Quick AI Highlights
Click here to view more

निर्देशक शिरीष कुंदर की ट्विटर टाइमलाइन इस समय दो ही चीज़ों से भरी हुई है. एक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की लाइव टॉक के लिंक से, अौर दूसरा उनकी शॉर्ट फिल्म 'कृति' के यूट्यूब पर वापसी की बधाइयों से. 'सच्चाई पिछड़ सकती है, लेकिन रोकी नहीं जा सकती' इन शब्दों के साथ उन्होंने मनोज वाजपेई अौर राधिका आप्टे स्टारर अपनी विवादित फिल्म की सोशल मीडिया पर वापसी का ट्वीट किया है.

क्या था विवाद?

मनोज वाजपेई, नेहा शर्मा अौर राधिका आप्टे जैसे सिनेमा स्टार जब किसी शॉर्ट फिल्म में काम करें तो उसके प्रति उत्सुकता बढ़ ही जाती है. इसीलिए 22 जून को जब गाजे-बाजे के साथ यह 18 मिनट 50 सेकंड की शॉर्ट फिल्म 'कृति' यूट्यूब पर रिलीज़ हुई तो इसको हाथों-हाथ लिया गया अौर फिल्म के लाखों में शेयर हुए.

यहां पढ़ें फिल्म 'कृति' का लल्लनटॉप रिव्यू

लेकिन फिल्म की यूट्यूब पर रिलीज़ के दो ही दिन बाद नेपाली फिल्ममेकर अनिल नीउपाणे ने लम्बी फेसबुक पोस्ट लिखकर दावा किया कि कुंदर की 'कृति' उनकी शॉर्ट फिल्म 'बॉब' की नकल है. अनिल की फिल्म मई में यूट्यूब पर रिलीज़ की गई थी. अनिल ये यह भी दावा किया की उनकी फिल्म इससे कुछ महीनों पहले से ही वीडियो शेयरिंग साइट वीमियो पर उपलब्ध थी अौर शायद वहीं से कुंदर को उनकी फिल्म हाथ लगी है.

इसके फौरन बाद यूट्यूब से कुंदर की फिल्म हटा दी गई अौर बहुत लोगों ने इसे उनके 'गिल्टी पार्टी' होने का सबूत माना. हालांकि इसके कुछ समय बाद अनिल की फिल्म 'बॉब' भी यूट्यूब से हटा ली गई.

'कृति' बनाम 'बॉब' नकल विवाद पर पूरी रपट यहां पढ़ें

अनिल सबूत नहीं दे पाए, कृति यूट्यूब पर वापस

लेकिन अब कुंदर ने बताया है कि उनकी फिल्म यूट्यूब की पॉलिसी के चलते हटा ली गई थी, "यूट्यूब की अॉटोमेटेड पॉलिसी है जिसमें वो ऐसे किसी भी वीडियो को हटा लेता है जिसके खिलाफ कोई कॉपीराइट उल्लंघन का दावा करे."  लेकिन पंद्रह दिन के नोटिस पीरियड में अनिल अपनी बात के सबूत में पुख्ता प्रमाण नहीं दे पाए, अौर इसी वजह से अब कुंदर की 'कृति' यूट्यूब पर वापस आ गई है.

अब कुंदर ने किया 5 करोड़ का दावा

शिरीष कुंदर ने अपने बयान में बताया है कि उनके अौर मूवीज़ डॉट कॉम (प्रस्तोता कंपनी) के अपनी फिल्म के पक्ष में सबूत पेश करने के बाद दूसरी पार्टी की अोर से कोई आया ही नहीं. शिरीष का ये भी कहना है कि हालांकि अब उनकी फिल्म सोशल मीडिया पर वापस आ गई है, लेकिन यह 17 दिन सोशल मीडिया से गायब रहना उनकी फिल्म के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हुआ. "हमने अपनी फिल्म को हुए नुकसान के लिए उन पर 5 करोड़ का मानहानि का दावा कर दिया है," शिरीष ने जोड़ा.

बनायेंगे इसे फीचर फिल्म

शिरीष कुंदर ने इस खबर के साथ ही यह भी जानकारी दी है कि उनके दिमाग में शुरू से था कि इस कहानी पर फुल फीचर फिल्म बनानी है, अौर शॉर्ट फिल्म तो उसका पहला चरण थी. अब जब यह फिल्म इस नकल के विवाद से निकल आई है, वो अपने इस प्लान पर आगे बढ़ेंगे. फिल्म को विवाद के समय अपने नायक मनोज वाजपेई का सपोर्ट मिला था, अौर अब देखना होगा कि निर्देशक कुंदर के फीचर फिल्म बनाने के ख्याल को भी मनोज का सपोर्ट मिलता है या नहीं.

https://youtu.be/b5GGKuK3iEI

Advertisement

Advertisement

()