The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • sherlyn chopra rakhi sawant defamation case sajid khan raj kundra

राखी सावंत पर FIR, शर्लिन चोपड़ा से भयानक बहस हुई थी!

"शर्म आती है ऐसा कहते हुए...."

Advertisement
rakhi sawant sherlyn chopra defamation case
(बाएं-दाएं) राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा.
pic
दुष्यंत कुमार
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 09:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उन्होंने राखी सावंत पर मानहानि का केस किया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर फिल्म निर्देशक साजिद खान का साथ देने का आरोप लगाया है. इससे पहले राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

Image embed

पिछले कुछ समय से शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली है. शर्लिन चोपड़ा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा और फिल्म निर्देशक साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं राखी सावंत इन दोनों व्यक्तियों का कथित रूप से बचाव करती दिखी हैं. उन्होंने शर्लिन पर "सेक्सटॉर्शन" करने का आरोप लगाया है.

शर्लिन का दावा है कि साजिद का साथ देते हुए राखी सावंत ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले बयान दिए हैं. इसी सिलसिले में शर्लिन ने राखी और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशन में मानहानि समेत कई आरोपों के तहत केस दर्ज कराए हैं. ताजा कंप्लेंट मंगलवार, 8 नवंबर को अंबोली पुलिस स्टेशन में की गई. शर्लिन ने राखी के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 354-ए (यौन शोषण), 500 (मानहानि) और आईटी ऐक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर कराई है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने राखी के खिलाफ जांच के लिए कोई समन जारी नहीं किया है.

इससे पहले राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था. कुछ दिन पहले राखी पुलिस के पास पहुंची थीं. वहां उनकी वकील ने मीडिया को बताया था,

Image embed

वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने कहा कि शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को लेकर जो भी कहा वो पूरी तरह गलत है और अगर वो ऐसा कुछ कह रही हैं तो उसका उनके पास सबूत होना चाहिए.

वहीं राखी सावंत ने कहा था कि शर्लिन चोपड़ा ने कई लोगों को ब्लैकमेल किया है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास शर्लिन के खिलाफ सारे सबूत हैं जिनमें वीडियो एविडेंस भी शामिल हैं. राखी ने ये भी दावा किया शर्लिन की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दो-तीन लोगों ने सुसाइड तक की है. उन्होंने कहा,

Image embed

वहीं शर्लिन का कहना है कि राखी सावंत साजिद खान और राज कुंद्रा का बचाव करने में लगी हुई हैं, जबकि उनकी राखी से कोई रंजिश नहीं है. हालांकि ये सब बोलते हुए शर्लिन ने राखी के ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है जिस पर उन्हें कड़ी आपत्ति जताई है.

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने नोटिस में बताया, शर्लिन चोपड़ा ने फोन कर मांगी थी माफी

Advertisement

Advertisement

()