इफ्तार पार्टी में शरद पवार BJP को कोस रहे थे! बगल में बैठे अजीत का रिएक्शन देखिए
शरद पवार ने माफिया अतीक अहमद की हत्या को लेकर इशारों-इशारों में यूपी सरकार पर भी निशाना साधा

NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और उनके भतीजे अजीत पवार (Ajit Pawar) ने एक इफ्तार पार्टी हिस्सा लिया. मंगलवार, 18 अप्रैल को मुंबई के जिमखाना में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में शरद पवार ने BJP को जमकर सुनाया. इस दौरान अजीत मंच पर ही बैठे थे.
इशारों में यूपी सरकार पर साधा निशानाशरद पवार ने उन 'सत्ताधारी पार्टियों' की आलोचना की, जो कानून को हाथ में लेने की आदी हो गई हैं. इस बीच शरद पवार ने माफिया अतीक अहमद की हत्या को लेकर इशारों-इशारों में यूपी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा,
'देश संविधान और कानून से चलता है. अगर सत्ताधारी ताकतें संविधान और कानून की अनदेखी कर कदम उठाने की आदत डालेंगी, तो हम गलत रास्ते पर चले जाएंगे. हम अगर कानून और संविधान को भूलकर कदम उठा रहे हैं और कानून हाथ में ले रहे हैं तो ये देश के लिए ठीक नहीं है.'
शरद पवार ने आगे कहा,
BJP में जाने की जानकारी आई थी‘देश में शांति, भाईचारा फैलाना होगा, आज इस देश में अलग स्थिति है. हमें घर-घर में समानता का संदेश फैलाने की जरूरत है. यह देश कानून-व्यवस्था से चलता है, लेकिन कानून-व्यवस्था हाथ में ली जाती है और यह कोशिश सही नहीं है... हमें कानून व्यवस्था को साथ लेकर चलने की जरूरत है और एनसीपी हमेशा इसके लिए काम करती रहेगी... ’
बीते करीब एक हफ्ते से ऐसी जानकारी सामने आ रही थी कि अजीत पवार एक बार फिर BJP की सरकार में शामिल होने के लिए पार्टी में समर्थन जुटा रहे हैं. सूत्रों का कहना था कि NCP के 53 में से 30-34 विधायक अजीत पवार के साथ हैं.
इसके बाद शरद पवार ने मंगलवार, 18 अप्रैल को एक बयान दिया. उन्होंने कहा,
अजीत पवार ने भी चुप्पी तोड़ी‘ये बातें मीडिया की देन हैं, हमारे दिमाग में नहीं हैं. हम पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. कोई और विचार नहीं है. सभी नेताओं की तरह अजीत पवार भी चुनाव में व्यस्त हैं, और कुछ नहीं.’
मंगलवार शाम तक अजीत पवार ने भी चुप्पी तोड़ी दी. बोले, 'मैं एनसीपी में हूं और एनसीपी में ही रहूंगा. एनसीपी जो भी तय करेगी, मैं वहां रहूंगा."
वीडियो: एकनाथ शिंदे अयोध्या पहुंचे तो अडानी और शरद पवार पर बात की, शिवसेना और हिंदुत्व पर ये बोले

