बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फैन्स दुनिया भर में मौजूद हैं और शाहरुख खान भीअपने फैन्स को खूब प्यार करते हैं. पिछले दिनों एक खबर वायरल हुई थी, जिसमे मिश्रके एक ट्रैवेल एजेंट ने भारतीय महिला प्रोफेसर से बिना टिकट के पैसे लिए उनका टिकटबुक कर दिया. ये कहते हुए कि वो शाहरुख खान के देश से हैं. जब शाहरुख को इस बात कापता चला तो उन्होंने अपने इस फैन को तोहफा भेजकर एक भारतीय की मदद करने के लिएशुक्रिया कहा. इस महिला प्रोफेसर का नाम अश्विनी देशपांडे है. अश्विनी अशोकायूनिवर्सिटी में इकॉनमिक्स की प्रोफेसर हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि कैसेमिस्र के एक ट्रैवल एजेंट ने शाहरुख खान के नाम पर उनकी मदद की. अश्विनी देशपांडेको एडवांस पेमेंट करने में दिक्कत आ रही थी. ऐसे में ट्रैवल एजेंट ने उन्हें कहा थाकि क्योंकि वो शाहरुख खान के देश से हैं, उसे उनपर भरोसा है. इसके बाद ट्रैवल एजेंटने अश्विनी देशपांडे की टिकट्स बुक कर दी थीं.Needed to transfer money to a travel agent in Egypt. Was having problems withthe transfer. He said: you are from the country of @iamsrk. I trust you. I willmake the booking, you pay me later. For anywhere else, I wouldn't do this. Butanything for @iamsrk. & he did!#SRK is— Ashwini_Deshpande (@AshwDeshpande) December 31, 2021 शाहरुख का गिफ्ट इसके साथही अश्विनी देशपांडे ने शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज को टैग कर रिक्वेस्ट की थी किउनका ये ट्रैवल एजेंट फैन शाहरुख की फोटो चाहता है. इस फोटो पर शाहरुख ऑटोग्राफ करउस फैन की बेटी का नाम लिख दें, तो उसे बहुत खुशी होगी. बस फिर क्या था शाहरुख खानने अश्विनी और उनके ट्रैवल एजेंट की इच्छा पूरी कर दी. My husband & I finallymet the man in this story today! I told him about the tsunami of good cheer hisstory generated. @RedChilliesEnt: he would be delighted with a photo of @iamsrk,autographed in his daughter’s name if possible. Please DM me if this can bearranged, thanks! https://t.co/Ea9nckNqFm pic.twitter.com/q44KeOVTw7 —Ashwini_Deshpande (@AshwDeshpande) January 10, 2022 आजतक की खबर के मुताबिक,शाहरुख खान की मैनेजर ने अश्विनी से कॉन्टैक्ट किया. इसके बाद शाहरुख खान के तीनफोटो ऑटोग्राफ के साथ भेजी गईं. इसके साथ ही शाहरुख ने ट्रैवल एजेंट के लिए लेटरभेजे. यही नहीं शाहरुख ने ट्रैवल एजेंट की बेटी के साथ-साथ अश्विनी की बेटी के लिएभी ऑटोग्राफ वाली फोटोज भेजीं. इस बारे में भी अश्विनी ने ट्वीट कर फोटो शेयर कीहैं.A very happy ending to this story. 3 photos signed by SRK arrived today, onewith the nicest message for the Egyptian travel agent, one for his daughter &one for mine @Ketaki_Varma Thanks @pooja_dadlani for getting in touch & ofcourse to @iamsrk for the gracious gesturehttps://t.co/lYd431dBUqpic.twitter.com/Rhn1ocQlbo— Ashwini_Deshpande (@AshwDeshpande) January 22, 2022 शाहरुख खान ने इस लेटर मेंलिखा है, "मेरे देश के नागरिक की मदद करने के लिए शुक्रिया. आप बेहद मेहरबान औरउदार हैं. दुनिया को आपके जैसे अच्छी आत्मा वाले लोगों की जरूरत है." लंबे समय बादशाहरुख खान फिल्म 'पठान' के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं. यश राज की इसफिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी होंगे. साथ ही सलमान खानइस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं. इसके अलावा शाहरुख साउथ डायरेक्टर Atlee कीफिल्म में भी नजर आएंगे.