एक हुए हैं, निर्मल सिंह भंगू,पर्ल ग्रुप के चेयरमैन. फंस गए हैं 45 हजार करोड़ केघोटाले में. लोगों को प्लॉट बेचते थे, फिर कहते इसे डेवलप करके दुगना कमा लो. ऐसातिड़िम भिड़ाकर एक ही प्लॉट कई लोगों को बेच दिया. लेकिन अब ईडी और सीबीआई ने उचेरडाली है, जांच कर-कर के. भंगू के साथ चार और पर्ल वालों से फुरा-जमोखी चल रही है.इधर पता क्या चला है कि हीरो- हिरोइन से, नेता-नपाड़ी और खिलाड़ी लोग से भी इनकेकॉन्टेक्ट्स थे. आईपीएल-4 में इनने पैसे लगाए. फाइट लीग और गोल्फ प्रीमियर लीग मेंपैसे लगाए थे. जो बच गया वो पैसा कबड्डी लीग में भी लगाया. अब फंसे हैं तो हर एंगलसे जांच हो रही है. जांच में नाम आया युवराज सिंह और हरभजन सिंह का. ब्रेट ली का भीआया है. ऑस्ट्रेलिया में फैलने के लिए और होटल का धंधा चमकाने को ब्रेट ली कोब्रांड एम्बेसडर बनाए थे. युवराज सिंह और हरभजन सिंह के बारे में कहा गया कि उनकोगिफ्ट में मोहाली में प्लॉट मिले हैं. लेकिन युवराज की मम्मी ने साफ मना कर दियाहै. कहा कि 2011 का वर्ल्डकप जीतने के बाद जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के चलतेहमको भी प्लॉट देने को कहा तो था. लेकिन प्लॉट तो आज तक हमको नहीं मिला. बाकी पर्लवालों से हमारा कोई वास्ता नहीं है.