The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • seven indian pilgrims died after bus falls into valley in nepal returning from mankamna temple

नेपाल में सड़क से उतरकर खाई में गिरी बस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

इलेक्ट्रिक बस का ड्राइवर इस घटना में बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हो गया. यह दुर्घटना राजधानी काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शहीद लखन गांव के पास, हाईवे और मंदिर के बीच की एक सड़क पर हुई.

Advertisement
pic
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:37 PM IST)
seven indian pilgrims died after bus falls into valley in nepal returning from mankamna temple
बस गिरने के बाद सड़क पर पहुंचने की कोशिश करते नेपाली (PHOTO-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेपाल के गंडकी राज्य में भारत के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 7 भारतीयों की मौत हो गई. ये हादसा तब हुआ जब एक छोटी बस नेपाल के मनकामना मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान बस पहाड़ी सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा गंडकी के गोरखा जिले में हुआ. मृतकों की पहचान 58 साल के मूत्थू कुमार, 58 साल के अनामालिक, 59 साल की मीनाक्षी, 53 साल की शिवगामी, 57 साल के विजयल, 58 साल की मीना और 60 साल के तमिलारसी के रूप में हुई है. 

'काठमांडू पोस्ट' के अनुसार, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है और उनका इलाज अनबुखैरेनी के एक अस्पताल में चल रहा है. 'हिमालयन टाइम्स' के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस का ड्राइवर इस घटना में बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हो गया. यह दुर्घटना राजधानी काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शहीद लखन गांव के पास, हाईवे और मंदिर के बीच की एक सड़क पर हुई. 

रिपोर्ट के अनुसार, तीर्थयात्री वहां के प्रतिष्ठित मनकामना मंदिर से लौट रहे थे. वापसी में जब बस ढलान से नीचे उतर रही थी, तभी एक मोड़ पर वह फिसल गई. ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस पहाड़ की ढलान से लगभग 150 मीटर (500 फीट) नीचे लुढ़कते हुए एक खाई में जा गिरी.

यह भी पढ़ें: मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 भारतीयों के मौत की आशंका)

इसी तरह बीते महीने 23 फरवरी को भी नेपाल में एक बस पहाड़ी हाईवे से नीचे गिर गई थी. इस हादसे में भी कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो गई. साथ ही इसमें दर्जनों घायल भी हो गए थे. यह बस रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर शहर पोखरा से काठमांडू जा रही थी. तभी आधी रात के बाद बस हाईवे से नीचे गिर गई. खबरों के मुताबिक, बस पहाड़ी ढलान से लुढ़कती हुई नीचे गई और बेनीघाट के पास त्रिशूली नदी के किनारे जा गिरी. यह जगह काठमांडू से लगभग 80 किलोमीटर दूर है. 

वीडियो: असम कोयला खदान एक्सीडेंट में फंसे 9 मजदूरों में से एक की मौत के बाद अब क्या?

Advertisement

Advertisement

()