उम्र के साथ इश्क क्या कम हो जाता है? जवाब देने आए हैं कुलभूषण खरबंदा और फरीदाजलाल. लव शॉट्स की चौथी किश्त में. पिछली तीन फिल्में अगर आप देख चुके हैं तो जानतेहोंगे बड़ी क्यूट-क्यूट सी कहानियां दिखा रहे हैं Y Films वाले. YRF वालों का गुटखासंस्करण है. Y films. इस वाले में कुलभूषण खरबंदा बड़े वैलिड से सवाल उठाते हैं.कहते हैं. "छुपे नहीं तो क्या करें प्यार करने वाले? प्यार करने वालों को प्राइवेसीकहां मिलती है? फिल्म की टिकटें इतनी महंगी हो गई हैं.गार्डेन में जाओ तो खडूसबुड्ढे और पकाऊ बच्चे.उनसे छुपकर कहीं जाओ तो पुलिस वाले. चोरों को पकड़ें प्यारकरने वालों को क्यों तंग करते हैं?" सारा कुछ तो हम बताएंगे नहीं कुछ वीडियो में भीदेखने को रहने देते हैं, पर दो बातें हैं, जो ये शॉर्ट फिल्म देखकर समझ आती हैं.प्यार करने वालों कि समस्याएं हर दौर में एक जैसी होती है. और दूसरी ये कि जिगराचाहिए होता है इश्क करने को. उम्र चाहे जो हो.https://www.youtube.com/watch?v=s43LJnEj3SQइसके पहलेलड़की ने सारी क्लास के सामने कहा, कमल एक प्यारा बालक हैबस स्टॉप पर इश्क में डूबे दो लोग और एक अजनबीद रोड ट्रिप: लड़की, लड़का, लड़ाई और लंबी सी जर्नीआओ खो जाएं इश्क के नशे में: देखिये फिल्म लव शॉट्स का ट्रेलर