विजय माल्या देश के बैंकों को गजब रुलाए हैं. जितने छोटे बड़े बैंक हैं सबको चूनालगाया. करीब 7000 करोड़ रुपए दबाए बैठे हैं. बैंक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अर्जी लेकर.कि जब तक इनसे हमारे पैसे न निकलवा लिए जाएं, इनके देश छोड़ने पर पाबंदी लगे. पतालगा कि विजय माल्या पहले ही देश से बाहर हैं. विजय माल्या की प्रवक्ता ने मीडिया कोबताया है कि उनको कुछ जानकारी नहीं. इस वक्त माल्या कहां हैं. उनसे खाली ईमेल केजरिए बातचीत होती है. CBI की मानें तो माल्या बाहर निकल लिए हैं पहले ही. सुप्रीमकोर्ट ने बैंकों को फटकार लगाई कि जब पता था वो डिफाल्टर है, तो उसको लोन क्योंदिया? नोटिस भी इस्सू किया है माल्या को. दो हफ्ते के अंदर जवाब दे. इसके साथ हीसुप्रीम कोर्ट ने उसकी राज्यसभा वाली मेल आईडी इस्तेमाल करके जानकारी खंगालने कीइजाजत दे दी है. उसका पासपोर्ट फ्रीज करने को बोला है. कोर्ट में जो रिपोर्ट पेशहुई है उसके हिसाब से माल्या की विदेशी संपत्ति यहां के कर्ज से कई गुना ज्यादा है.मतलब अगर वो यहां धर लिए जाएं और वो संपत्ति इस्तेमाल कर ली जाए कर्ज चुकाने में तोबोझ उतर सकता है. https://twitter.com/PTI_News/status/707490198175617024https://twitter.com/PTI_News/status/707489615234486272