The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • satyendra jain medical records tihar jail massage video

सत्येंद्र जैन के मेडिकल प्रॉब्लम का सच सामने आ गया है, कागज़ में क्या लिखा मिला?

सत्येंद्र जैन का मसाज वीडियो वायरल हुआ था!

Advertisement
satyendra jain medical records
तस्वीरें- आजतक और ट्विटर से साभार.
pic
दुष्यंत कुमार
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 09:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन के मेडिकल रिकॉर्ड सामने आए हैं. इन दस्तावेजों के मुताबिक जेल में रहते हुए सत्येंद्र जैन एक बार बाथरूम में गिर गए थे. जून 2022 की इस घटना के बाद जुलाई और अगस्त महीने में सत्येंद्र जैन को दो TFESI यानी ट्रांसफॉरैमिनल एपिड्युरल स्टेरॉयड इन्जेक्शन दिए गए थे. आगे की जानकारी से पहले मौजूदा विवाद बता देते हैं.

‘रेप के आरोपी’ से कराया मसाज

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन अपने मसाज वीडियो को लेकर विवादों में हैं. हाल में उनके कारागार में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया था. इसमें सत्येंद्र जैन एक व्यक्ति से मसाज करते दिखे थे. फुटेज वायरल होने के बाद से बीजेपी और कांग्रेस AAP पर हमलावर हैं. उनका आरोप है कि सत्तारूढ़ दल भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहा है. 

वहीं मंगलवार को आई एक खबर ने इस विवाद को और हवा दे दी. बताया गया कि जिस शख्स से सत्येंद्र जैन मसाज करवा रहे थे, वो अपनी ही नाबालिग बेटी के रेप का आरोपी है. इसके बाद जैन और AAP पर विपक्षी दलों का हमला और तेज हो गया है.

सत्येंद्र जैन का मेडिकल रिकॉर्ड

अब इंडियन एक्सप्रेस ने सत्येंद्र जैन के मेडिकल रिकॉर्ड के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसके मुताबिक जून 2022 के किसी रोज सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे. इससे उनकी पीठ में चोट आई थी. अखबार के मुताबिक मेडिकल रिकॉर्ड बताते हैं कि दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट और वहां के मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने जैन को फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक बाथरूम में गिरने के कुछ समय बाद सत्येंद्र जैन को पीठ में नीचे की तरफ तकलीफ (रैडियोकुलोपैथी) होने लगी थी. इसके चलते पहले जीबी पंत अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने उनका चेकअप किया था. बाद में उन्हें लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां उनके इलाज के लिए डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक लोक नायक में सत्येंद्र जैन का MRI हुआ. उसकी रिपोर्ट कहती है कि जैन की रीढ़ की नस में चुभन हो रही थी और गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में उभार आ गया था. इसके चलते उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने और फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी गई थी. कोविड-19 महामारी के दौरान सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमण की चपेट में भी आए थे. मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्हें पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस की भी समस्या थी.

6 अगस्त 2022 को लोक नायक अस्पताल ने जैन को डिस्चार्ज कर दिया था. तब अस्पताल के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंड हेड डॉक्टर पीएन पांडेय ने डिस्चार्ज समरी में लिखा था कि जैन को कई तरह की दवाओं के साथ फार्माकोलॉजिकल और नॉन-फार्मोकोलॉजिकल ट्रीटमेंट दिया गया था. लेकिन जब इन ट्रीटमेंट के पर्याप्त या संतोषजनक परिणाम नहीं मिले तो 25 जुलाई और 3 अगस्त को सत्येंद्र जैन को TFESI दिया गया. इसके साथ ही अस्पताल ने दिल्ली सरकार के मंत्री को छुट्टी देते हुए उनको लगातार बेड रेस्ट पर रहने और फिजियोथेरेपी कराने को कहा था.

अखबार के मुताबिक, इसके अलावा तिहाड़ जेल के एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने भी अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि सत्येंद्र जैन को रैडियोकुलोपैथी के अलावा पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस, सांस की तकलीफ, मोटापा जैसी अन्य दिक्कतें भी हैं. मेडिकल अधिकारी ने रिपोर्ट में लिखा था कि जेल के डॉक्टरों के साथ जीबी पंत और लोक नायक के डॉक्टर जैन की मेडिकल कंडीशन के निरीक्षण के लिए आते रहते हैं.

अखबार के मुताबिक उसने जैन के ट्रीटमेंट में शामिल रहे कुछ डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाले की हकीकत जान होश उड़ जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()