फेसबुक से बड़ा तीर्थस्थल कोई नहीं है. यहां से ज्यादा गॉड कहीं नहीं मिलते. गॉड कोधर्मानुसार ट्रांसलेट कर लें ये शिकायत न करें कि उनके धर्म के गॉडों को कुछ नहींकहा गया. हमें कहा गया. ऐसे ही टहलते हुए. शनिदेव की एक फोटो देखी. लिखा था. 'देखतेही लिखो जय शनिदेव. 100 सेकंड में कुछ अच्छा होगा.' मैंने लिखा और आप यकीन नहींमानेंगे अगले 100 सेकंड के अंदर मेरे साथ सच में अच्छा हुआ. क्या-क्या हुआ? जानिए.1. मैं ज़िंदा हूं. सांस ले रहा हूं. मेरा पेट भरा है. डेथ बेड पे नहीं हूं. वाओमेरे साथ इतना अच्छा हो रहा है. भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया जो उन्होंने अपनेएजेंट फेसबुक पर रख छोड़े हैं. जो हमसे फोटो लाइक कराते हैं. और इससे हमारी जिंदगीआसान हो जाती है. 2. भारत-पाकिस्तान में जंग नहीं हो रही. शाम तक एटम बम गिरने काचांस नहीं है. रोज़ रात को मुझे लाइट बुझाकर सोना नहीं पड़ता. टीवी चैनल के एंकरों कीसारी मेहनत बेकार जा रही है. थैंक्स शनिदेव. 3. मेरा फोन चार्ज है. अगर आपका फोनपावर बैंक पर दौड़ता है तो भी चल ही रहा है. फेसबुक के जरिए ये पढ़ पा रहा हूं मतलबमोबाइल खुद का है. ये क्या कम है? हम जैसे नाकारा लोगों के पास भी ऐसी तकनीक है.जिससे हम शनिदेव की फोटो लाइक कर भविष्य संभालने की कोशिश कर रहे हैं. और क्या हीचाहिए? 4. आखिरी बार जब गिना गया था तो लगभग 1 अरब 32 करोड़ भारतीयों में 46 करोड़ केपास इंटरनेट एक्सेस था. आपके साथ ये अच्छा हुआ कि आप वो 2.85वें इंसान हैं. जिसकेपास इन्टरनेट पहुंचा है. 5. सैमसंग के कितने फोन दग रहे हैं. शुक्र मनाओ तुम्हाराफोन दग नहीं गया है. 100 सेकंड क्या कम होते हैं? सोचो ये फोटो लाइक न की होती औरहाथ में फोन लिए-लिए... 6. दुनिया की कुल जनसंख्या 7.4 बिलियन है. उसमें से कितनेलोगों ने ये फोटो देखी होगी? कितने शनि भक्तों ने ये स्टोरी पढी होगी. आप खुशनसीबहैं. फेसबुक पर शनिदेव की फोटो लाइक करने को मिल रही है. दुनिया में हर घड़ी इतनाकुछ घट रहा है. हम सब नहीं जान पाते. ये जान रहे हैं. फेसबुक ग्रुप्स का शुक्रिया.7. मुझे एड्स नहीं है. कैंसर भी नहीं. बीपी घटता-बढ़ता है. कर्जा है, पर इतना भीनहीं कि चौबीसों घंटे काम करना पड़े. पिछले सौ सेकंड में ये भी नहीं हुआ कि एड्स कीरिपोर्ट आए और मुझे पता लगे कि कैंसर है. ऐसा कैसे संभव है? क्योंकि मैंने ये फोटोलाइक की थी. आप सब भी ये कीजिए. यकीन मानिए. शनिदेव के पास और कोई काम तो बचा नहींहै. वो फेसबुक पर बैठे हैं. हमारे लाइक्स गिन रहे हैं. रिकॉर्ड रख रहे हैं. 8. औरआज की दुनिया में जिसके पास इतना वक्त है कि फोटो लाइक कर, जय शनिदेव लिख 100 सेकंडवेट करते बैठा है. उसे अब और जिंदगी में क्या अच्छा चाहिए? शनिदेव का गुस्सा सबजानते हैं. लेकिन वो इतने गुस्सा नहीं होते कि फेसबुक पर उनकी फोटो लाइक न करो औरडेढ़ मिनट दस सेकंड के भीतर वो आपकी जिंदगी में हाहाकार मचा दें. क्यों करते हो ऐसा?प्लीज यार? थोड़ी बुद्धि लगा दिया करो. तुमको लगता है भक्ति कर रहे हो. शनिदेव अगरये सब देखें तो गुस्सा कर ऐसी साढ़े साती फेंकेंगे कि 100 सेकंड क्या सालों लगजाएंगे समेटने में.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:ये फोटो शेयर करोगे तो फेसबुक तुम्हारा नामोनिशान मिटा देगाक्या आपने भी इस बच्ची को 100 रुपए दिलवाने के लिए फेसबुक पर शेयर किया था?ये फेसबुक लाइक आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकता हैईश्वर व्यक्ति को उस समय क्यों नहीं रोकता, जब वह कोई पाप कर रहा हो? दुनिया मेंकहां से आया धर्म? इंटर रिलीजन मैरिज के बाद कॉलेज में घुसना बंद