खबरें आईं कि नासा वाले स्पेस से लाइव हैं. नासा के नाम से कुछ भी होता है, तो येतय मान लीजिए कि कोई आपको बना रहा है. फिर चाहे वो फेसबुक पर लाइव आने की बात हीक्यों न हो. देखकर खुशी हुई कि अमेरिकन भी ऐसी बातें सच मान लेते हैं. मुझे बस उसदिन का इंतज़ार है जिस दिन यूनेस्को बराक ओबामा को दुनिया का सबसे अच्छा प्रेसिडेंटघोषित कर दे. और कोई अमेरिकी इसे ट्विटर पर लिखकर बताए या हिलेरी क्लिंटन कह दें किपेप्सी का इस्तेमाल तो टॉयलेट क्लीनर के तौर पर होना चाहिए. मैं अमेरिका के बारेमें इतना बुरा क्यों सोच रहा हूं? हो सकता है ट्रंप उनके प्रेसीडेंट बन जाए. मानलीजिए नासा वाले स्पेस से लाइव थे भी. तो उस वक़्त हम क्या कर रहे थे? उस वक़्त हमDND के टोल फ्री होने की खुशी मना रहे थे. सोचिए, वो लोग स्पेस में फेसबुक चला रहेहैं और यहां हर बार नोएडा से दिल्ली जाने पर पैसे देने पड़ते हैं. इस मुल्क सेक्षेत्रवाद तब तक नहीं मिटेगा, जब तक एक जगह से दूसरी जगह जाने पर टोल टैक्स लगतारहेगा. एक स्टेट से दूसरे स्टेट जाने पर रोमिंग लगती रहेगी. वही सवाल खुद से फिरकीजिए. नासा वाले स्पेस से लाइव थे उस वक़्त हम क्या कर रहे थे? हम 3G में जियो कीसिम चलाने के जुगाड़ खोज रहे थे. तकनीक के कितने बुरे हाल हैं इस बात से समझिए किआदमी 4G सिम लेता है लेकिन कॉल करने की बारी आने पर छत पर चला जाता है. ओह! आपने 4Gवाली सिम से कॉल भी कर ली? तकनीक सच में बहुत आगे है. यकीन जानिए मोबाइल संचार कीचौथी नहीं चालीसवीं जनरेशन आ जाए. आदमी को इंटरनेट चलाते वक़्त हाथ ऊपर उठाकरनेटवर्क फंसना पड़ेगा तो फंसाना पड़ेगा. नासा वाले लाइव (?) वीडियो में चार घंटेलाइव रहे. सरकारी दफ्तरों ने ये खबर दबा दी. वहां के कर्मचारी नहीं चाहते थे किकहीं भी ये संदेश जाए कि एक बार में चार घंटे लगातार काम भी हो सकता था. अगर येनासा कि बजाय भारत के किसी सरकारी दफ्तर का वीडियो होता तो कम से कम आधा दर्ज़न बारचाय-पानी के लिए पूछ्ने की आवाज आती. गलती से ये लाइव वीडियो किसी बैंक का होता तोआपको चार घंटे तक सिर्फ लंचबॉक्स नजर आते. हम प्राइवेट वालों की बात नहीं कर रहेहैं. क्योंकि लाइव वीडियो टॉयलेट से नहीं होते. तो वही सवाल खुद से फिर कीजिए. नासावाले स्पेस से लाइव थे उस वक़्त हम क्या कर रहे थे? टॉयलेट में बॉस की बुराई कर रहेथे?-------------------------------------------------------------------------------- क्या फेसबुक का सबसे सुपरहिट, स्पेस से Live वीडियो फर्जी है?