The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Satire: Chandu Goud sends 9 paise cheque for Prime Minister relief fund mocking the marginal drop in petrol price

चंदू ने अपनी बचत प्रधानमंत्री राहत कोष को दे दी, लेकिन ये बहुत बुरी खबर है

चंदू चेक देते हुए बोले - प्लीज़ इसे वहां तक ज़रूर पहुंचाना!

Advertisement
pic
6 जून 2018 (अपडेटेड: 5 जून 2018, 04:20 AM IST)
Img The Lallantop
सांकेतिक फोटो
Quick AI Highlights
Click here to view more
तेलंगाना के चंदू गौड़ ने जो कथित ‘पुण्य का काम’ किया उस काम ने प्रधानमंत्री को खुश तो क्या ही किया होगा, चिढ़ा और दिया होगा.
प्रजावाणी एक कार्यक्रम होता है जिसमें सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारी सार्वजनिक शिकायतों को सुनकर उनका निपटान करते हैं. इसी कार्यक्रम में चंदू गौड़ भी पहुंचे. चंदू के पास शिकायत तो कोई नहीं थी, हां एक चेक ज़रूर था. वो भी प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम पर. उसमें वो अमाउंट था जो उन्होंने पिछले दिनों पेट्रोल खरीदने के दौरान बचाया था.
अब ये अमाउंट कितना था?
9 पैसे. या 0.09 रुपए.
नौ पैसे की राहत, राहत कोष में जमा कर दी! एक ही तो दिल है, कितनी बार...
नौ पैसे की राहत, राहत कोष में जमा कर दी! एक ही तो दिल है, कितनी बार...

दरअसल वहां, यानी तेलंगाना में पेट्रोल के दाम पिछले ही दिन 9 पैसे घटे थे. 
तो चंदू गौड़ ने चेक डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को देते हुए अनुरोध किया कि कलेक्टर ‘प्लीज़’ ये सुनिश्चित करें कि ये प्रधानमंत्री राहत कोष में ज़रूर पहुंचे.
पेट्रोल के दामों को लेकर केंद्र सरकार की पिछले दिनों खूब फज़ीहत हुई. ट्विटर, फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक में लोग अपने दर्द को गाकर, नाचकर, मीम बनाकर, पोस्ट लिखकर भुला रहे हैं. मने खूब क्रिएटिव हुए जा रहे हैं. अब ये देखिए एक पेट्रोल का दाम एक पैसा गिरने पर क्या हुआ था –

और चूंकि पिछले एक हफ्ते से पेट्रोल के दाम में ‘भारी गिरावट’ जारी है, तो आशुतोष 'चचा' ने तो कैलक्यूलेट भी कर लिया कि - 29 नवंबर 2020 को भारत में फ्री हो जाएगा पेट्रोल!



ये भी पढ़ें:

पड़ताल: कम रहस्यमयी नहीं है ये पेट्रोल का बिल, जो पहली नज़र में फेक लग रहा था

इस राज्य ने 100 गुना सस्ता किया डीज़ल पेट्रोल

पेट्रोल की कीमत में हुई भारी कटौती के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा!

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में भयंकर कमी, पूरे देश में हंसी की लहर

पेट्रोल रेट बढ़ने पर अनुपम खेर के पुराने ट्वीट पर सही मौज ली गई है

पड़ताल: क्या भारत पर 43,000 करोड़ रुपये का तेल का पिछला लोन था, जिसे पीएम मोदी ने चुकाया?



 वीडियो देखें:

पड़ताल : क्या मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक विश्व बैंक से एक रुपये का भी कर्ज नहीं लिया?

Advertisement

Advertisement

()