The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sanjay Raut Salman khan received threat mention murdering like Sidhu Moose Wala

"सलमान और तू...मूसेवाला की तरह उड़ा दूंगा", संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी

धमकी में कहा- 'लॉरेंस की ओर से मैसेज है...सलमान और तू फिक्स'

Advertisement
Sanjay Raut received a threat message
संजय राउत को जान से मारने की धमकी (फाइल फोटो: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
1 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023, 01:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को जान से मारने की धमकी मिली है. संजय राउत ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. संजय राउत को एक मैसेज आया था. मैसेज में राउत को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह जान से मारने की बात कही गई है. धमकी भरे मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया गया है.  

'AK 47 से उड़ा दूंगा'

इंडिया टुडे के दीपेश डी. त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत को दिए गए धमकी भरे मैसेज में सलमान खान को भी मारने की बात लिखी है. मैसेज में संजय राउत को गाली देते हुए हिंदू विरोधी कहा गया है. संजय राउत को मिले मैसेज में कहा गया-

Image embed
Image embed

संजय राउत ने बताया कि उन्हें धमकी मिली है और इसके बारे में उन्होंने पुलिस को बता दिया है. संजय राउत ने कहा कि वो डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा,

Image embed

हिरासत में लिया गया एक शख्स

वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इस शख्स का नाम राहुल तलेकर बताया गया है, जिसे पुणे क्राइम ब्रांच ने मुंबई पुलिस के इनपुट पर बीती रात, 31 मार्च को पकड़ा था. राहुल तलेकर को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम आया था.

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का टीवी पर इंटरव्यू चल गया, पुलिस बोली- "हो नहीं सकता, जेल में जैमर है"

वीडियो: लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाला मर्डर पर कांग्रेस से जुड़ा क्या दावा किया?

Advertisement

Advertisement

()