The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sachin Tendulkar shares a beautiful video of a specially-abled kid playing cricket on his Facebook page

सचिन तेंडुलकर ने जो वीडियो शेयर किया है, वो आपका नया साल बना देगा

इससे बढ़िया न्यू ईयर इंस्पिरेशन और कहीं नहीं मिलेगी.

Advertisement
pic
1 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 1 जनवरी 2020, 02:25 PM IST)
Img The Lallantop
सचिन ने नए साल के मौके पर दिल जीतने वाला एक वीडियो शेयर किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
नया साल आ चुका है. और मैं नए साल पर क्या करें, क्या न करें टाइप के रूटीन कॉन्टेंट से ऊब ही चुका था, कम्प्यूटर बंद कर घर को निकलने ही वाला था कि सचिन तेंडुलकर का वीडियो पोस्ट दिख गया. और मेरा दिन क्या पूरा नया साल बन गया. मतलब काफी इंस्पिरेशनल वीडियो. वीडियो में क्या है? एक विकलांग बच्चा है. चल नहीं सकता. क्रिकेट खेल रहा है. बैटिंग कर रहा है, बॉल उसकी बैट से टकराती है और वो हाथ के बल घिसटते हुए अपना रन पूरा करता है. फिर उसका दोस्त बैटिंग एंड पर होता है और वो उसे उसके लिए भी रन लेता है. इस बच्चे के पांव काम नहीं करते, लेकिन उसकी आगे बढ़ने की ज़िद दिल जीत लेती है. वीडियो शेयर करते हुए सचिन तेंडुलकर ने लिखा, 
अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते मड्डा राम के इस खूबसूरत वीडियो के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए. इस वीडियो ने मेरा दिल जीत लिया है और मुझे भरोसा है कि ये आपका दिल भी जीत लेगा.
ये वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सचिन के इस पोस्ट पर फ़ेसबुक यूजर्स लहालोट हैं. उन्होंने सचिन को वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चे का पूरा नाम मड्डा राम कवासी है. वह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पड़ने वाले बेंगलुर पंचायत का रहने वाला है. वह सातवीं में पढ़ता है. पोलियो की वजह से उसके पैरों का विकास ठीक से नहीं हो सका. उसे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है, वह स्कूल के ग्राउंड में क्रिकेट खेलता है. मड्डा राम बैटिंग करता है और रन भी खूब बनाता है. ये वीडियो यकीनन आपका भी दिल जीत लेगा. हम अपनी छोटी-छोटी कमियों को लेकर परेशान होते रहते हैं, और अपने हिस्से का सुख भूल जाते हैं. ये वीडियो नए साल का सबसे खूबसूरत तोहफा है.
वीडियो : भयंकर वायरल: 5 साल की करोड़पति यूट्यूबर की हर तरफ़ चर्चा

Advertisement

Advertisement

()