The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • sabarmati express derailed near kanpur no casualty register Uttar Pradesh

कानपुर में पटरी से उतरीं साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां, IB ने तुरंत जांच शुरू की

Uttar Pradesh के कानपुर में वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से डिरेल हो गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना को लेकर क्या-क्या बताया?

Advertisement
pic
17 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 17 अगस्त 2024, 12:08 PM IST)
Uttar pradesh kanpur sabarmati express derail ashwini vaishnaw
उत्तर प्रदेश के कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हो गया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त की सुबह साबरमती एक्सप्रेस हादसे (Train accident) का शिकार हो गई. इस ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस का इंजन सुबह 2.35 बजे कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. जिसके बाद इसकी बोगियां पटरी से उतर गईं. शुरुआती जांच के मुताबिक, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं मिला है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 

हादसे के एविडेंस सुरक्षित कर लिए गए हैं. IB और यूपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना में पैसेंजर्स और कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. पैसेंजर्स को अहमदाबाद पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर सिटी ADM राकेश वर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि 22 बोगियां पटरी से उतरी हैं. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है. एक मेमो ट्रेन भी यहां आ रही है.

हादसे को लेकर ट्रेन के ड्राइवर(लोको पायलट) ने बताया कि  प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है. क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया. वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड मुड़ गया.

train accident kanpur
अचानक कैसे हुआ हादसा? अफसरों को अभी समझ नहीं आ रहा, जांच जारी है

साबरमती एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसके साथ ही इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों को दूसरे रुट से चलाया जा रहा है.

रेलवे द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:
प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
मिर्जापुर 054422200097
इटावा 7525001249
टुंडला 7392959702
अहमदाबाद 07922113977
बनारस सिटी 8303994411
गोरखपुर 0551-2208088
लखनऊ 9794838237
वाराणसी: 8887255804

इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल:
(1) 01823/01824 (वी झाँसी-लखनऊ) JCO 17.08.24

(2) 11109 (वी झाँसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24

(3) 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24

(4) 01814/01813 (कानपुर-वी झाँसी) JCO 17.08.24

(5) 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24

(6) 01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड) JCO 17.08.24

ये भी पढ़ें - बालासोर ट्रेन हादसा: जांच करने वालों ने रिपोर्ट में किसे जिम्मेदार बताया है?

इन ट्रेनों का रूट चेंज किया गया
(1) 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झाँसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी.
(2) 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी.
(3) 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी.

वीडियो: ओडिसा ट्रेन एक्सीडेंट के बाद इस रिपोर्ट में हादसे के जिम्मेदारों पर बड़ा खुलासा हो गया |

Advertisement

Advertisement

()