जंग लगा तार, टूटा पत्थर... मोरबी वाले पुल की नई फ़ोटो से हुआ बड़ा खुलासा!
140 लोगों की मौत हुई है!
.webp?width=210)
गुजरात के मोरबी (Gujarat Morbi cable bridge collapse) में 30 अक्टूबर को हुए केबल ब्रिज से तस्वीरें आई हैं. ये तस्वीरें बताती हैं कि पुल के हिस्से कितने कमजोर और कितनी घटिया हालत में थे. तस्वीरें साफ बताती हैं कि बनाने वालों से रख-रखाव करने वालों तक ने अगर इन चीजों को देखकर नकार न दिया होता, तो कई जानें बच सकती थीं.
जंग खाया हुआ ब्रिज का एंकर क्लिपब्रिज का एंकर क्लिप पूरी तरह से जंग खाया हुआ है. ब्रिज के गिरने के बाद एंकर क्लिप का एक तार ही टूट गया. एंकर क्लिप के दोनो तार बिना किसी मरम्मत के टिके हुए थे, ऐसा तस्वीरों को देखकर पता चलता है. दोनों तार बिना किसी ग्रीसिंग के एकदम सूखे पड़े हैं.
एंकर क्लिप के पास की तस्वीर बताती है कि उन पर भयानक जंग लगी हुई है. जंग खाए हुए तार कमजोर होने के कारण टूटने की कगार पर पहुंच चुके थे. जर्जर हो चुके ब्रिज के तार और तारों को बांधने वाले नट-बोल्ट कभी तो अपनी क्षमता से हार मानते ही. 30 अक्टूबर के दिन यही हुआ. मोरबी ब्रिज पर लोगों की तादाद ज्यादा होने के कारण ब्रिज और कमजोर हो गया और टूट गया.
एक दूसरी तस्वीर में एंकर का वो हिस्सा दिखाई देता है जो जमीन से जुड़ा हुआ है. जमीन से जुड़ा हिस्सा भी पूरी तरह सूखा है. मानो ब्रिज का सारा बोझ जमीन के हिस्से आ गया हो. एंकर क्लिप का हिस्सा जिस जगह जमीन से जुड़ा है वहां एक पत्थर भी चटका हुआ है. जंग खाए हुए तारों व एंकर क्लिप का पूरा भार इन्ही पत्थरों के सहारे था.
गुजरात के मोरबी (Gujarat Morbi cable bridge collapse) में हुए हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में ब्रिज का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी ओरेवा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. वहीं हादसे की जांच के लिए कमेटी भी बना दी गई है.
मोरबी के जिस ब्रिज पर हादसा हुआ उसे लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मोरबी का ये केबल ब्रिज 765 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा पुल था. ये ब्रिज 143 साल पुराना था. साल 1879 में इसका उद्घाटन किया गया था. केबल ब्रिज का उद्घाटन मोरबी के शासक राजा वाघजी रावजी ने कराया था. ये ब्रिज दरबागढ़ पैलेस और नजरबाग पैलेस को जोड़ता है.
वीडियो- मोरबी पुल हादसे से दो घंटे पहले क्या हो रहा था?

.webp?width=60)

