The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Russian President Vladimir Putin will not attend G20 Summit in India

व्लादिमीर पुतिन G-20 समिट के लिए भारत नहीं आएंगे

पुतिन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भी नहीं गए थे.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2023, 05:10 PM IST)
Putin will not attend the G20 Summit in India
रूस के राष्ट्रपति ब्रिक्स सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. (फाइल फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) सितंबर में भारत में होने वाले G-20 समिट में हिस्सा लेने नहीं आएंगे. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुतिन के भारत नहीं आने के पुष्टि की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी वजह “विशेष सैन्य अभियान” बताया है. पेसकोव ने कहा है कि यूक्रेन में "विशेष सैन्य अभियान" के कारण व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत तौर पर G-20 कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे. 

पुतिन की भारत आने की कोई योजना नहीं: क्रेमिलन

रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन ने शुक्रवार, 25 अगस्त को कहा कि पुतिन की भारत में होने वाली G-20 समिट में व्यक्तिगत तौर हिस्सा लेने की कोई योजना नहीं है. इससे पहले पुतिन दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भी नहीं गए. रूसी राष्ट्रपति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़े थे. 

इस साल भारत G-20 समिट की मेजबानी कर रहा है और मुख्य कार्यक्रम 9-10 सितंबर को दिल्ली में है. इस समिट में 19 राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों और आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है.

पुतिन के खिलाफ ICC का अरेस्ट वॉरेंट

बता दें इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट निकाला हुआ है. उनके युद्ध अपराधों को लेकर. फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ICC ने मार्च 2023 में पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया था. इसके बाद से पुतिन किसी भी विदेश यात्रा पर नहीं गए हैं. 

ICC ने कहा था कि पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों के संबंध में मामला चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. ICC की ओर से कहा गया था कि अगर पुतिन देश के बाहर गए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए. वहीं रूस साफ-साफ कह चुका है कि वो ICC के ज्यूरिस्डिक्शन को नहीं मानता. 

ये भी पढ़ें- पुतिन से दुश्मनी मतलब मौत? रूस के इन ताकतवर लोगों ने ऐसा किया, अब कोई जिंदा नहीं

वीडियो: दुनियादारी: पुतिन से गद्दारी करने वाले प्रिगोझिन का प्लेन क्रैश, रूस में खुली जंग होगी?

Advertisement

Advertisement

()