पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंका आखिरकार सच साबित हो गईहै. गुरुवार 24 फरवरी की सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमलेकी घोषणा कर दी. इसके बाद यूक्रेन के कई शहरों पर रूस ने हवाई हमले किए हैं.राजधानी कीव समेत पूरे यूक्रेन में हाहाकार मच गया है. दुनियाभर के ताकतवरों देशोंने रूस की इस कार्रवाई की निंदा की है. इस सबके बीच यूक्रेन केराष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश इस लड़ाई में सरेंडर नहींकरेगा. रूस की तरफ से हो रहे हमलों के बीच वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन कोसम्बोधित करते हुए कहा, हम निश्चित रूप से जानते हैं कि हमें युद्ध की ज़रूरत नहींहै. ना ही कोल्ड वॉर ना ही हॉट वॉर. और ना ही कोई हाइब्रिड वॉर की. लेकिन अगर हम पर(दुश्मन) सैनिकों द्वारा हमला किया जाएगा, अगर वे हमारे देश को हमसे या हमारीआजादी, हमारे जीवन, हमारे बच्चों के जीवन को छीनने की कोशिश करेंगे तो हम अपनीरक्षा करेंगे. हमला नहीं, बल्कि अपना बचाव करेंगे. और जब रूस हम पर आक्रमण करेगा,तब वो हमारे चेहरे देखेगा, हमारी पीठ नहीं. उन्होंने आगे कहा, युद्ध एक बड़ी आपदाहै. और इस आपदा की बड़ी कीमत भी है. आप इस शब्द का जो भी मतलब निकालें, लेकिन“युद्ध” में लोग पैसा, प्रतिष्ठा, जीवन की गुणवत्ता सब खो देते हैं. आज़ादी भी खोदेते हैं. लेकिन सबसे अहम ये है कि लोग अपने प्रियजनों को खो देते हैं, वे खुद कोखो देते हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्विटर पर भी कई बातें कही हैं. एक ट्वीटमें उन्होंने कहा, रूस ने सुबह हमारे देश पर विश्वासघाती हमला किया, जैसा कि नाज़ीजर्मनी ने दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय किया था. हमारा देश इतिहास के दूसरी तरफ़ खड़ाहै. रूस बुराई के रास्ते पर चल पड़ा है, लेकिन यूक्रेन अपना बचाव कर रहा है और अपनीस्वतंत्रता को नहीं छोड़ेगा, चाहे मास्को कुछ भी सोचता हो.Russia treacherously attacked our state in the morning, as Nazi Germany did in#2WW years. As of today, our countries are on different sides of world history.🇷🇺 has embarked on a path of evil, but 🇺🇦 is defending itself & won't giveup its freedom no matter what Moscow thinks.— Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) February 24, 2022 वहीं यूक्रेन के रक्षामंत्री ने अपने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि जो हथियार पकड़ने को तैयारहैं वे फोर्स में ज़रूर शामिल हों. दूसरी तरफ पुतिन ने साफ कर दिया है कि रूसी औरयूक्रेनी सेनाओं के के बीच ये युद्ध अब टाला नहीं जा सकता है. उन्होंने यूक्रेन सेअपने हथियार डालने के लिए भी कहा है. उधर अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस को परिणामभुगतने की चेतावनी दे रहे हैं.