The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Russia big attack on Ukraine explosions in several cities Saratov drone attack

रूस पर 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' जैसा अटैक हुआ, फिर रूसी सेना का पलटवार, यूक्रेन पर बड़ा हमला कर दिया

Russia-Ukraine War Updates: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन हमला शुरू किया है. इससे कुछ घंटे पहले रूस के सारातोव में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा अटैक हुआ था, जिसके बाद रूस ने हमले शुरू किए हैं.

Advertisement
pic
26 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2024, 01:13 PM IST)
russia ukraine war news.jpg
रूस ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद पलटवार किया है | फोटो: सोशल मीडिया/स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

रूस के सारातोव शहर में सोमवार, 26 अगस्त की सुबह-सुबह अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा अटैक हुआ. इसके बाद से रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर जंग तेज होती नजर आ रही है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले शुरू कर दिए हैं. कीव में कई धमाके सुने गए हैं.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने यूक्रेनी सेना और लोकल मीडिया के हवाले से ये खबर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कीव के अलावा खार्किव, ओडेसा, डीनिप्रो, खमेलनित्सकी, लुत्स्क और क्रिवी रिह में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है. यूक्रेनी सेना का कहना है कि अगले कुछ घंटों में रूस और बड़े हमले को अंजाम दे सकता है. इस आशंका को देखते हुए यूक्रेनी सेना हाई अलर्ट पर है. लोगों को अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में भेज दिया गया है.

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया है कि रूस ने अटैक किया है और कीव के आसपास के क्षेत्र में शहर की ओर बढ़ रहे उसके 10 ड्रोन को नष्ट किया गया है.

रूस पर हुआ अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा अटैक

यूक्रेन पर इन हमलों से कुछ घंटे पहले रूस के सारातोव में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा अटैक हुआ था. सोमवार, 26 अगस्त की सुबह-सुबह एक ड्रोन 38 मंजिला रिहायशी इमारत ‘वोल्गा स्काई’ में आकर घुस गया. हमले में एक महिला समेत 4 लोग घायल हुए. हमले में बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हमले की वजह से बिल्डिंग के नीचे खड़ीं 20 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. इस हमले के बाद रूस की राजधानी मास्को और सारातोव में सभी तरह की हवाई गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को रूस पर एक के बाद एक 20 ड्रोन दागे गए. इनमें सबसे ज्यादा नौ ड्रोन सरातोव में दागे गए. मॉस्को के गर्वनर ने इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया है. उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन ने इन ड्रोन हमलों को अंजाम दिया है. हालांकि, यूक्रेन ने इस दावे पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है. ये भी बताया जा रहा है कि जो ड्रोन रूस की इमारत में घुसा, वो यूक्रेन की तरफ से दागा गया था.

वीडियो: जिस ट्रेन से PM मोदी युद्ध-ग्रस्त यूक्रेन जाएंगे, उसका सिस्टम जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()